Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बड़ा भंगाल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विकास को दी नई दिशा, जनसेवा सरकार की प्राथमिकता : राज्यसभा सांसद

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बड़ा भंगाल दौरे को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा और अंतिम छोर पर बसे लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास था। उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, चाहे वह कितना भी दूरस्थ क्षेत्र क्यों न हो।

अनुराग शर्मा ने कहा कि बड़ा भंगाल प्रदेश की सबसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाली पंचायतों में शामिल है, जहां पहुंचना आज भी बड़ी चुनौती है। इस क्षेत्र तक पैदल पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री का स्वयं वहां पहुंचना और स्थानीय लोगों के बीच रात्रि प्रवास कर उनकी समस्याओं को सुनना सरकार की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरे का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ होता तो बड़े स्तर पर जनसभा आयोजित की जाती, जबकि बड़ा भंगाल की आबादी सीमित है और वहां लगभग 600 लोग ही निवास करते हैं।उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल के लोग वर्षों से कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। भारी बर्फबारी, सीमित संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं की कमी के बावजूद वे प्रदेश की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि विकास योजनाओं का लाभ इन क्षेत्रों तक भी समान रूप से पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न गारंटियों का पूरा लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्यसभा सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान बड़ा भंगाल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, अपर और लोअर बड़ा भंगाल में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो जनरेटर उपलब्ध कराना, स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित ऑर्गेनिक राजमा की समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करना, बच्चों के लिए आदर्श विद्यालय और छात्रावास की व्यवस्था करना तथा अभिभावकों के ठहरने की सुविधा विकसित करना शामिल है।अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार दुर्गम और लंबे समय से उपेक्षित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल दौरा इस बात का स्पष्ट संदेश देता है कि सरकार प्रदेश के हर नागरिक तक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजनीतिक लाभ नहीं, बल्कि जनकल्याण और संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल...

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.