Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, चार्जशीट और जनसंपर्क अभियान के लिए दो समितियां गठित

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने सरकार के खिलाफ तथ्यों और मुद्दों को संकलित करने के लिए एक चार्जशीट समिति तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क और जन आंदोलन चलाने के उद्देश्य से दूसरी समिति का गठन किया है।

चार्जशीट समिति में 13 वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन सहित कई विधायक एवं संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। समिति का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े विभिन्न मुद्दों, वादों और नीतिगत फैसलों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करना होगा।दूसरी ओर, जन आंदोलन समिति में 14 नेताओं को शामिल किया गया है। इस समिति में डॉ. राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, लोकसभा सांसद कंगना रणौत, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, बिहारी लाल शर्मा, राकेश जम्वाल, गोविंद सिंह ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल, रश्मिधर सूद और डी.एस. ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।भाजपा का कहना है कि दोनों समितियां समन्वित रूप से काम करेंगी। चार्जशीट समिति सरकार की नीतियों और कार्यों का आकलन कर दस्तावेज तैयार करेगी, जबकि जन आंदोलन समिति प्रदेश के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के अभियान को गति देगी। पार्टी का लक्ष्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करना और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना बताया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प, CM सुक्खू ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Summer/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में डिप्टी...

गेहूं के बीज के लिए छह दिन से भटक रहे किसान, विभाग के दावों पर उठे सवाल

कभी कल तो कभी परसों बीज पहुंचने का मिलता रहा भरोसा, खाली हाथ लौट रहे किसान Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :गेहूं की बिजाई का समय शुरू होते ही किसानों को बीज की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। विकास खंड हमीरपुर स्थित कृषि प्रौद्योगिकी सूचना एवं वितरण केंद्र में पिछले छह दिनों से गेहूं का बीज...

टिकट देने के फैसले पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने आप की नैतिकता पर उठाए सवाल

Summer express, लुधियाना। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट देने के फैसले को लेकर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने पार्टी की नैतिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसके दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जनता के सामने ईमानदारी, नैतिकता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात...

लुधियाना में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नियमों का पालन करने वाली साइटों को ही मिलेगी मंजूरी

Summer express, लुधियाना । जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और रेत-बजरी की ढुलाई के दौरान नियमों की अनदेखी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु जैन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में खनन गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कई अहम...

बेंगलुरु के पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे दो लोग घायल

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। शहर के कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में कथित तौर पर करंट उतरने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी पर्यटक और होटल का कर्मचारी घायल हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.