Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में मामूली कहासुनी बनी हत्या की वजह, दोस्त की पत्थरों से कुचलकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम  , अनुज पांचाल I साइबर सिटी गुरुग्राम में मामूली कहासुनी के बाद दोस्त की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर-54 स्थित डीएलएफ फेज-5 के अरावली वन क्षेत्र में 39 वर्षीय व्यक्ति की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान झारखंड के गुमला निवासी बंदी उरांव (39) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह करीब एक माह पहले ही रोजगार की तलाश में गुरुग्राम आया था। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।

जांच के दौरान सेक्टर-53 थाना पुलिस और सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने हत्या के आरोप में राम (30), विनय (35) और प्रकाश (26) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी भी झारखंड के रहने वाले हैं और फिलहाल गुरुग्राम के वजीराबाद क्षेत्र में रहकर ऑटो और टैक्सी चलाने का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल की गई कार आरोपी राम की है।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि रात वजीराबाद में एक दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें मृतक और तीनों आरोपी शामिल हुए थे। पार्टी समाप्त होने के बाद बंदी उरांव ने दोस्तों से गुरुग्राम घुमाने की इच्छा जताई, जिसके बाद सभी कार में सवार होकर निकल पड़े।

रास्ते में वजीराबाद ढाणी चौक के पास किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपी बंदी उरांव को जबरन अरावली क्षेत्र में ले गए, जहां पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस अब तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों, घटनाक्रम और बरामदगी के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.