Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में आईपीएल की तर्ज पर टी-20 लीग

मोहाली। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने राज्य में आईपीएल की तर्ज पर पंजाब प्रीमियर लीग (पीपीएल) शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एसोसिएशन ने लीग की फ्रेंचाइजी के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी कर इच्छुक कंपनियों और निवेशकों से आवेदन मांगे हैं।
लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी और खिलाड़ियों का चयन नीलामी के जरिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल पीसीए से पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। लीग के प्रचार पोस्टर में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह सहित पंजाब के कई प्रमुख क्रिकेटरों को शामिल किया गया है।
पीसीए के अनुसार, लीग का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवा क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना और घरेलू स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है। इसके लिए पंजाब के अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को भी लीग से जोड़ा जाएगा। अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
फ्रेंचाइजी मॉडल पर होगा आयोजन: पीसीए ने बताया कि लीग पूरी तरह फ्रेंचाइजी आधारित होगी। प्रत्येक टीम खिलाड़ियों को नीलामी के माध्यम से चुनेगी। एसोसिएशन का मानना है कि इससे राज्य में पेशेवर क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को आईपीएल जैसी प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा।
आयोजन से क्रिकेट से जुड़े कोच, अंपायर, सपोर्ट स्टाफ और अन्य पेशेवरों के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे। पीसीए का कहना है कि पंजाब लंबे समय से देश को कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर देता रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.