Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बस स्टैंड पर युवती की चाकू मारकर हत्या/; एकतरफा प्रेम प्रसंग का संदेह, आरोपी फरार

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल कस्बे में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। केएसआरटीसी (KSRTC) बस स्टैंड के पास 21 वर्षीय युवती की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं।

पुलिस के अनुसार, उली गांव निवासी लावण्या गुरुवार शाम करीब छह बजे बीसी रोड स्थित केएसआरटीसी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बेल्थंगडी निवासी 22 वर्षीय चेतन वहां पहुंचा और अपने बैग से धारदार चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने के लिए लावण्या ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा कर कई बार वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लावण्या कक्केपाडावु क्षेत्र की रहने वाली थी और कल्लाडका स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थी। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, बस में बैठने के दौरान उसने एक रिश्तेदार को फोन कर बताया था कि उसके पास एक युवक बैठा हुआ है। इसके कुछ ही क्षण बाद फोन कॉल अचानक कट गई।

घटना के दौरान मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे हमले का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी चेतन युवती का दूर का रिश्तेदार था और कथित तौर पर उससे एकतरफा प्रेम करता था।

घटना की सूचना मिलते ही बंटवाल टाउन पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक अरुण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.