Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर परिषद नैना देवी को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। श्री नैना देवी नगर परिषद को नया नेतृत्व मिल गया है। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक शर्मा और उपाध्यक्ष नीना शर्मा ने शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम धर्मपाल ने दोनों जनप्रतिनिधियों को विधिवत शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर परिषद के सभी पार्षद, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं।

शपथ लेने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष दीपक शर्मा ने स्थानीय जनता और पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लोगों का जो विश्वास और स्नेह मिला है, वह उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और नगर परिषद की पूरी टीम के साथ मिलकर शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

दीपक शर्मा ने कहा कि शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, विकास कार्यों में तेजी लाने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पार्षदों को साथ लेकर नगर परिषद क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिस प्रकार स्थानीय जनता और पार्षदों ने उनका सहयोग और समर्थन किया, वह उनके जीवन का एक यादगार पल है। इस विश्वास को कायम रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी नगर परिषद के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से शहर के विकास को गति देने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.