Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट आस्था: मन्नत पूरी होने पर परिवार ने दंडवत यात्रा से जताया आभार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। राजस्थान के हनुमानगढ़ से पहुंचे एक परिवार ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता के चरणों में अनोखे अंदाज में आभार व्यक्त किया। परिवार के बेटे और बहू ने मंदिर की ओर दंडवत प्रणाम करते हुए यात्रा की, जबकि अन्य सदस्य नंगे पैर उनके साथ चलते हुए माता का गुणगान करते रहे। इस भावनात्मक दृश्य ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी भावुक कर दिया।

परिवार की सदस्य पिंकी बब्बर ने बताया कि उनकी पोती गंभीर रूप से बीमार थी और परिवार लगातार उसकी सलामती के लिए माता चिंतपूर्णी से प्रार्थना कर रहा था। उनका कहना है कि माता की कृपा से बच्ची की तबीयत में सुधार हुआ और वह अब स्वस्थ है। इसके अलावा परिवार की अन्य मनोकामनाएं भी पूरी हुईं, जिसके बाद उन्होंने माता के दरबार में विशेष रूप से आकर धन्यवाद अर्पित करने का संकल्प लिया।मन्नत पूरी होने के बाद परिवार ने दंडवत यात्रा का संकल्प निभाया। बेटे और बहू सड़क पर लेट-लेटकर आगे बढ़ते रहे, जबकि पिंकी बब्बर और अन्य सदस्य नंगे पैर उनके साथ चलते हुए माता का जयकारा लगाते रहे। यात्रा के दौरान पिंकी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद के सामने यह कठिन तपस्या बहुत छोटी है और सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती।चिंतपूर्णी बाजार से गुजरते समय इस अनूठी भक्ति यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। लोगों ने परिवार का उत्साह बढ़ाते हुए “जय माता दी” के जयकारे लगाए और माता की महिमा का गुणगान किया। कई श्रद्धालुओं ने इसे अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक बताया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों का कहना था कि श्रद्धा और विश्वास के साथ माता के दरबार में आने वाला हर भक्त आत्मिक शांति और नई उम्मीद लेकर लौटता है। यह दृश्य वहां उपस्थित लोगों के लिए लंबे समय तक यादगार बना रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.