Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बटाला में शेलर मालिक पर दिनदहाड़े फायरिंग, जवाबी गोलीबारी के बाद हमलावर फरार

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला क्षेत्र स्थित लोह चप्प गांव में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक शेलर मालिक और उसके भतीजे को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। शेलर मालिक ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन थार गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेलर मालिक निशान सिंह ने बताया कि उनका भतीजा महकदीप सिंह अपने कार्यालय से शेलर की ओर लौट रहा था। रास्ते में उसे एक संदिग्ध कार लगातार पीछा करती दिखाई दी। स्थिति संदिग्ध लगने पर उसने फोन कर परिवार को इसकी जानकारी दी। जैसे ही वह शेलर परिसर के बाहर पहुंचा और वाहन रोका, कार में सवार युवकों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

निशान सिंह के अनुसार, हमले के दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की। उनका कहना है कि यदि वे आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाते तो हमलावर शेलर के अंदर घुसकर बड़ा नुकसान पहुंचा सकते थे। गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन उनकी थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

पीड़ित ने दावा किया कि कुछ समय पहले उनके भतीजे से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। उनका आरोप है कि मौजूदा हमला उसी धमकी का परिणाम है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी सुखराज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शेलर पर फायरिंग की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि फिरौती मांगने के मामले में पहले से केस दर्ज है और अब इस नई वारदात को भी उसी कड़ी में जोड़कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.