Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल जिला परिषद में बदला नेतृत्व, प्रवेश कुमारी अध्यक्ष पद से हटीं

Summer express, करनाल। करनाल जिला परिषद की सियासत में लंबे समय से जारी खींचतान का आखिरकार गुरुवार को पटाक्षेप हो गया। जिला परिषद अध्यक्ष प्रवेश कुमारी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। मतदान में 17 पार्षदों ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट देकर अध्यक्ष के खिलाफ अपना विश्वास वापस ले लिया, जिसके बाद उन्हें पद से हटना पड़ा।

उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। कुल 25 पार्षदों में से 19 बैठक में मौजूद रहे। इनमें 17 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि दो सदस्यों ने समर्थन नहीं दिया। पूरी मतदान प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परिणाम घोषित होते ही जिला परिषद की राजनीतिक तस्वीर बदल गई। अब नियमानुसार नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासन की ओर से जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की संभावना है।

जिला परिषद में यह विवाद पिछले कई महीनों से लगातार गहराता जा रहा था। भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष समेत कई पार्षदों ने अध्यक्ष के कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद 16 सदस्यों ने तत्कालीन उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने और नए नेतृत्व के चयन की मांग की थी।

प्रशासन ने पहले इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 17 अप्रैल को बैठक निर्धारित की थी, लेकिन विभिन्न कारणों से वह बैठक नहीं हो सकी। बाद में नए उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद गुरुवार को विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया और बहुमत मिलने के बाद प्रस्ताव पारित हो गया।

अब जिला परिषद के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। सभी की नजरें आगामी चुनाव प्रक्रिया और नए नेतृत्व के चयन पर टिकी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.