Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेढ़ साल बाद भी नहीं सुलझी नाले की समस्या, अब पीएमओ से गुहार लगाएंगे किसान

Summer express, यमुनानगर | खेतों के बीच से गुजर रहे नाले के कारण लगातार फसलों को हो रहे नुकसान से परेशान यमुनानगर के किसान अब केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करेंगे। किसानों का आरोप है कि मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत दर्ज कराने के करीब डेढ़ वर्ष बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब किसानों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत भेजने का निर्णय लिया है।

ममीदी, ईशोपुर और आसपास के गांवों के किसानों का कहना है कि खेतों से गुजर रहे नाले को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की ओर मोड़ने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में फरवरी 2025 में मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक केवल निरीक्षण और आश्वासन ही मिले हैं। किसानों का कहना है कि कई बार अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिया, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ममीदी निवासी जय दत्त त्यागी ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था, लेकिन इसके बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि मई और नवंबर 2025 में लिखित रिमाइंडर भी भेजे गए। इसके अलावा चार बार समाधान शिविरों में भी शिकायत दर्ज कराई गई, जहां हर बार जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन समस्या आज भी बनी हुई है।

किसानों का कहना है कि हर वर्ष नाले के कारण उनकी फसलें खराब हो जाती हैं। उनका दावा है कि यह नाला राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है और सीधे खेतों से होकर डिच ड्रेन में गिरता है। इससे खेती योग्य भूमि प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान अक्षय त्यागी, अनूप कुमार और विजेंद्र ने बताया कि यदि इस नाले को जोड़िया क्षेत्र से एसटीपी की ओर डायवर्ट कर दिया जाए तो कई गांवों के किसानों को राहत मिल सकती है। उनका कहना है कि जम्मू कॉलोनी स्थित एसटीपी तक नाले का पानी पहुंचाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि नाले में औद्योगिक इकाइयों का रासायनिक मिश्रित पानी छोड़ा जाता है, जिससे भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है और फसल उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कर मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.