Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिन परिवारों के घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें नए मकान के निर्माण के लिए 7.50 लाख रुपये तथा घरेलू सामान, कपड़े और बर्तन की खरीद के लिए अतिरिक्त एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। जिन परिवारों के पास घर बनाने के लिए भूमि नहीं है, उन्हें आवश्यकता अनुसार सरकारी भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा में मवेशियों के नुकसान पर भी राहत दी जाएगी। मृत गाय या भैंस पर 55 हजार रुपये तथा प्रत्येक बकरी के लिए 15 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। जलभराव से क्षतिग्रस्त घरों के लिए एक लाख रुपये और क्षति के आधार पर दुकानों के लिए 50 हजार से एक लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। फसल नुकसान पर किसानों को 5 हजार रुपये प्रति कनाल मुआवजा, किराए के मकान में रहने वाले परिवारों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तथा छह माह का निःशुल्क राशन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने रिडकमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा राहत नियमों में संशोधन कर राहत राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है और त्वरित सहायता के लिए विशेष आपदा राहत कोष का गठन किया है।उन्होंने बताया कि अब तक 25 प्रभावित परिवारों को 25-25 हजार रुपये तथा 16 अन्य परिवारों को 10-10 हजार रुपये की अंतरिम सहायता जारी की जा चुकी है। राजस्व और बोनाफाइड प्रमाण-पत्र जारी करने के साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।इस आपदा में घुड़घुं, भंगार और सपेड़ा गांवों के 25 परिवार प्रभावित हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सपेड़ा गांव के 13 मकानों को डेंजर जोन घोषित किया गया है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (12 सेंटीमीटर या उससे अधिक)...

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.