Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी नौकरी ही सब कुछ नहीं, स्किल्ड युवा ही बनाएंगे विकसित हिमाचल” : राजेश धर्मानी

Summer express/धर्मशाला, राहुल: – धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से युवाओं की मानसिकता सरकारी नौकरी तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि कई युवा अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय केवल सरकारी नौकरी की तैयारी और इंतजार में निकाल देते हैं, जबकि आज के दौर में कौशल आधारित रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को अपेक्षित सुरक्षा नहीं मिल पाई, जिसके कारण युवाओं का रुझान सरकारी नौकरियों की ओर और बढ़ा है। हालांकि प्रदेश और देश के विकास के लिए यह जरूरी है कि युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाए।

राजेश धर्मानी ने कहा कि वर्षों तक विकास का पैमाना नए स्कूल, आईटीआई और सरकारी संस्थान खोलना माना गया, लेकिन अब आवश्यकता संस्थानों की संख्या बढ़ाने की नहीं बल्कि उनकी गुणवत्ता सुधारने की है। उन्होंने कहा कि यदि सीमित संख्या में आधुनिक और संसाधनयुक्त शिक्षण संस्थान विकसित किए जाएं तो छात्रों को कहीं बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण मिल सकता है।राजेश धर्मानी ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी एक बड़ी चुनौती है। सरकार की अधिकांश आय वेतन और पेंशन पर खर्च हो जाती है, जिससे विकास और नए रोजगार सृजन के लिए संसाधन सीमित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर रोजगार देने वाले कई पद खाली हैं, जबकि ऊपरी स्तर के पदों पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।उन्होंने पूर्व की स्किल डेवलपमेंट परियोजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई स्थानों पर करोड़ों रुपये खर्च कर भवन और संसाधन तो तैयार कर दिए गए, लेकिन प्रशिक्षण की स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई गई। धर्मशाला और नगरोटा बगवां सहित कई स्थानों पर बने स्किल सेंटर लंबे समय तक खाली पड़े रहे। सरकार ने ऐसे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर निष्क्रिय केंद्रों को समाप्त किया है और नए ट्रेनिंग पार्टनर्स का पंजीकरण पूरा कर लिया है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार से लक्ष्य मिलते ही प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को नए स्वरूप में शुरू किया जाएगा। साथ ही निजी उद्योगों और संस्थानों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर भी मिल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कौशल आधारित शिक्षा ही हिमाचल के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी नौकरी ही सब कुछ नहीं, स्किल्ड युवा ही बनाएंगे विकसित हिमाचल” : राजेश धर्मानी

Summer express/धर्मशाला, राहुल: – धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से युवाओं की मानसिकता सरकारी नौकरी तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि कई युवा अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय केवल सरकारी नौकरी की तैयारी और इंतजार में निकाल देते...

ईमानदारी की अनूठी मिसाल: होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने लौटाया जरूरी दस्तावेजों से भरा खोया बैग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने अपनी ईमानदारी, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुनील...

पंजाब में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: तीन जिलों में झमाझम बारिश, 3 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट

Summer express, लुधियाना | पंजाब में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों...

मुंबई के 5 प्रतिष्ठित क्लबों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, FSSAI लाइसेंस निलंबित

Summer express, मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई प्रतिष्ठित क्लबों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद पांच नामी क्लबों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। वहीं, मलाड...

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.