Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटरोपी में फिर से कहर की आहट, नई सड़क धंसी, एनएच-154 ठप होने की कगार पर

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:12 वर्ष बाद कोटरोपी की पहाड़ी फिर से डराने लग गई है। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाले कोटरोपी में बनाई गई नई सड़क धंस गई है। इस सड़क को अभी हालही में तैयार किया गया था। सड़क के धंसने से यहां पर हाईवे पर यातायात के प्रभावित होने का खतरा मंडरा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने खुद मौके पर आकर सारी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दिन के उजाले में हाईवे पर यातायात को जारी तो रखा गया है लेकिन रात होने पर यहां यातायात को बंद किया जा सकता है।

 सुरजीत ठाकुर ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम न उठाएं और सुरक्षित यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। उन्होंने सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों के स्थान पर पुलिस को तैनात किया गया है। पधर से वाया डायना पार्क-झटिंगरी होते हुए दूसरा मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारू है। वाहन चालक इस मार्ग का सहारा लेकर यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एनएचएआई और अन्य विशेषज्ञों की टीमें मौके का दौरा करके यहां उत्पन्न हुई स्थिति के समाधान के लिए जल्द ही प्रयास करेंगी।

14 वर्ष पहले कोटरोपी ने लील ली थी 48 जिंदगियां

बता दें कि अगस्त 2014 में कोटरोपी की यह पहाड़ी पूरी तरह से दरक गई थी। इसकी चपेट में एचआरटीसी की दो बसें आ गई थी जिसमें सवार 48 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी। तीन शव आज दिन तक बरामद नहीं हुए हैं। उसके बाद कोटरोपी का यह पहाड़ लोगों को लगातार डराता रहा है। यह इतना भयानक हादसा था जो शायद हिमाचल के इतिहास में अपनी तरह का पहला मामला था। अब यहां फिर से धंसाव शुरू होने से लोगों को फिर से डर लगने लग गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.