Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में झमाझम बारिश से खिली किसानों की उम्मीद, धान-गन्ने की फसल को बड़ा फायदा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल।लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने पलवल जिले के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हालिया वर्षा खरीफ की अधिकांश फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। विशेष रूप से धान और गन्ने की फसल को इस बारिश से सबसे अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कृषि विभाग ने कपास की खेती करने वाले किसानों को सतर्क रहने और खेतों में जलभराव नहीं होने देने की सलाह दी है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 71 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा हथीन में 31 मिलीमीटर, बहीन में 37 मिलीमीटर और होडल में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने कहा कि समय पर हुई यह वर्षा खरीफ सीजन की फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी।

अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि लगातार हुई बारिश से धान की फसल को पर्याप्त पानी मिल गया है, जिससे पौधों की बढ़वार बेहतर होगी। वहीं गन्ना, ज्वार और बाजरा जैसी फसलों के लिए भी यह वर्षा बेहद लाभदायक मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण मिट्टी में नमी बढ़ती है, जिससे फसलों की वृद्धि तेज होती है और कई प्रकार के रोगों का प्रभाव भी कम हो जाता है।

हालांकि विभाग ने कपास उत्पादक किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार कपास की फसल में लंबे समय तक पानी जमा रहने से नुकसान हो सकता है। इसलिए किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की तुरंत निकासी करनी चाहिए, ताकि फसल सुरक्षित रह सके।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि बारिश के बाद अपने खेतों का निरीक्षण अवश्य करें। यदि किसी फसल को नुकसान पहुंचा है तो कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर विशेषज्ञों से सलाह लें। साथ ही हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा समय-समय पर जारी कृषि एडवाइजरी का पालन करें, ताकि फसलों का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में बारिश के बीच मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत

Summer express, फरीदाबाद | लगातार हो रही बारिश के बीच फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबुआ थाना क्षेत्र की डबुआ कॉलोनी में  एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छज्जे पर मौजूद 28 वर्षीय महिला उसके साथ नीचे गिर गई और मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल...

नूंह में बयानबाजी तेज, नसीम अहमद ने विधायक मामन खान को घेरा  

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक अब राजनीतिक बयानबाजी में बदल गई है। बैठक के बाद भाजपा नेता एवं फिरोजपुर झिरका के पूर्व विधायक नसीम अहमद ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस विधायक मामन खान पर...

पलवल में झमाझम बारिश से खिली किसानों की उम्मीद, धान-गन्ने की फसल को बड़ा फायदा

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल।लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने पलवल जिले के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हालिया वर्षा खरीफ की अधिकांश फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। विशेष रूप से धान और गन्ने की फसल को इस बारिश से...

कोटरोपी में फिर से कहर की आहट, नई सड़क धंसी, एनएच-154 ठप होने की कगार पर

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:12 वर्ष बाद कोटरोपी की पहाड़ी फिर से डराने लग गई है। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाले कोटरोपी में बनाई गई नई सड़क धंस गई है। इस सड़क को अभी हालही में तैयार किया गया था। सड़क के धंसने से यहां पर हाईवे पर यातायात के प्रभावित...

सरकारी नौकरी ही सब कुछ नहीं, स्किल्ड युवा ही बनाएंगे विकसित हिमाचल” : राजेश धर्मानी

Summer express/धर्मशाला, राहुल: – धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से युवाओं की मानसिकता सरकारी नौकरी तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि कई युवा अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय केवल सरकारी नौकरी की तैयारी और इंतजार में निकाल देते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.