Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में बी.एड. की काउंसलिंग जारी, अब तक 50 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बी.एड. के पहले चरण की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। बीती 27 जुलाई से शुरू हुई यह प्रक्रिया कल यानी 31 अगस्त तक जारी रहेगी। बता दें कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के अधीन मंडी और कुल्लू जिलों के 12 बी.एड. कॉलेज आते हैं जिनकी 1350 सीटों के लिए यह काउंसलिंग प्रक्रिया चली हुई है।

 यूनिवर्सिटी के वायस चांसलर प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में ऑफलाइन काउंसलिंग में 53 से अधिक अंक लेने वाले पात्र अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट, आरक्षण नीति एवं यूनिवर्सिटी के प्रचलित नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई जा रही है। वायस चांसलर ने बताया कि अभी तक 50 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी जा चुकी हैं और पहले चरण में ही अधिकतर सीटें भरे जाने की पूरी संभावना है। जो सीटें रह जाएंगी उन्हें दूसरे-तीसरे चरणों में नियमों के तहत ही भरा जाएगा। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा अनधिकृत स्रोतों पर विश्वास न करें। प्रवेश संबंधी सभी जानकारी केवल यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम एवं अधिसूचनाओं के आधार पर ही मान्य होगी। किसी भी पात्र अभ्यर्थी को केवल जानकारी के अभाव में प्रवेश के अवसर से वंचित नहीं होना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

हिसार में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, घरेलू विवाद से परेशान होने की आशंका

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार शहर में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू तनाव और पारिवारिक विवाद के चलते महिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप...

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में बी.एड. की काउंसलिंग जारी, अब तक 50 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बी.एड. के पहले चरण की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। बीती 27 जुलाई से शुरू हुई यह प्रक्रिया कल यानी 31 अगस्त तक जारी रहेगी। बता दें कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के अधीन मंडी और कुल्लू जिलों के 12 बी.एड. कॉलेज आते हैं जिनकी...

कैथल में दो मौतों से सनसनी: युवक ने वीडियो बनाकर लगाए आरोप, कुछ घंटों बाद महिला ने भी दी जान

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक कार चालक ने जहरीला पदार्थ निगलने से पहले वीडियो जारी कर चार लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया, जबकि उसकी मौत के कुछ घंटों बाद आरोपों में शामिल एक महिला ने भी...

सावन से पहले डाक विभाग की विशेष पहल, अंबाला सहित प्रमुख मंदिरों में मिलेगा गंगाजल

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | सावन माह की शुरुआत से पहले डाक विभाग ने शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की है। जो श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल नहीं ला सकते, उनके लिए इस बार भी डाकघरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा शिवरात्रि के अवसर पर अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के प्रमुख...

कैथल पुलिस का ‘ऑपरेशन हथियार’ सफल: 5 मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल | जिले में अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए कैथल पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान ‘ऑपरेशन हथियार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग पांच मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार देशी कट्टे, दो पिस्तौल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.