Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि इस बार निगम ने ओलेक्ट्रा कंपनी की आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया है। इससे पहले धर्मशाला डिपो में पीएमआई कंपनी की इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही थीं। नई बसों में 32 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और इन्हें नवीनतम तकनीक तथा बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया गया है।उन्होंने बताया कि नई बसों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी अधिक दूरी तय करने की क्षमता है। पहले संचालित इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 150 किलोमीटर तक चलती थीं, जबकि नई बसें एक बार चार्ज में करीब 180 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेंगी। इसके अलावा इन बसों में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे पहाड़ी मार्गों पर भी यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही ये बसें कम शोर करती हैं और पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल हैं।

पंकज चड्डा ने कहा कि एचआरटीसी पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रहा है और अब तक किसी बड़ी तकनीकी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। नई बसों के जुड़ने से परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी।चार्जिंग सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जोगिंदरनगर, बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा, धर्मशाला, कांगड़ा, शाहपुर, जसूर, पठानकोट, चंबा, भंजराड़ू और चुवाड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। कई जगह ट्रांसफार्मर और अन्य आवश्यक आधारभूत ढांचे का निर्माण अंतिम चरण में है। निगम को उम्मीद है कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और हरित परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...

धर्मशाला डिपो को मिली पांच नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सफर

Summer express/धर्मशाला, राहुल- :हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो के बेड़े में पांच नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति और संचालन संबंधी निर्देश मिलने के बाद इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण...

चिंतपूर्णी मंदिर सुगम दर्शन प्रणाली में अनियमितता की जांच तेज, एफआईआर दर्ज, एडीसी करेंगे सात दिन में रिपोर्ट

Summer express/ऊना, राकेश-: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन प्रणाली में सामने आई संभावित अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। उपायुक्त जतिन लाल के निर्देश पर मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है, जबकि प्रशासनिक जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से चिट्टा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के एक कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12.5 ग्राम चिट्टा, एक अवैध पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.