Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धारूहेड़ा में गैस रिफिलिंग के दौरान विस्फोट :चार झुलसे, दो की हालत गंभीर

Summer express, धारूहेड़ा,। धारूहेड़ा की ओम नगर कॉलोनी में शाम गैस रिफिलिंग के दौरान हुए जोरदार विस्फोट से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलोनी स्थित एक दुकान पर बड़े एलपीजी सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव होने से अचानक विस्फोट हो गया और आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से वहां मौजूद चार लोग बुरी तरह झुलस गए।

घायलों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले अभय कुमार, विनय, चंदन और पिंटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों धारूहेड़ा में किराये पर रहकर निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। घटना के समय वे दुकान पर मौजूद थे, तभी यह हादसा हो गया।

विस्फोट की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।

सेक्टर-6 थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गैस रिफिलिंग का कार्य निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत किया जा रहा था या नहीं।

प्रशासन ने लोगों से घरेलू गैस सिलेंडरों की अनधिकृत रिफिलिंग से बचने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 648 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय,हमीरपुर का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवा स्नातकों से अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह...

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण...

त्योहारों को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्निफर डॉग से जांच

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत...

गुरदासपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस और आप पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुरदासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल यात्रा निकाली। जिला भाजपा अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भाजपा...

आठ घंटे इंतजार के बाद रद्द हुई मुंबई-गोरखपुर स्पाइसजेट फ्लाइट, रनवे पर लेटे यात्री

summer express, मुंबई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 553 आठ घंटे की देरी के बाद रद्द कर दी गई। लंबे इंतजार और उड़ान रद्द होने से परेशान यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ यात्री रनवे पर विमान के सामने बैठे और लेटे हुए नजर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.