Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब सीमा पर तस्करी रोकने के लिए हवाई नाके, बढ़ाई निगरानी

समर न्यूज | चंडीगढ़
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी की बढ़ती कोशिशों के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी का तरीका बदल दिया है। जमीन पर नाके लगाने के साथ अब ‘हवाई नाकों’ के जरिए आसमान से होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर है।
पंजाब पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में लगातार ड्रोन से गिराई गई हेरोइन की खेप पकड़ी जा रही है। पिछले साल देश में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 305 मामलों में से 298 पंजाब में सामने आए थे। इससे राज्य को इस चुनौती से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र माना जा रहा है।

सीसीटीवी निगरानी नेटवर्क से जुड़े सीमावर्ती थाने
पंजाब पुलिस ने सीमा से जुड़े इलाकों में तकनीकी निगरानी बढ़ाने के लिए 585 स्थानों पर 2,291 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। सीमा जिलों के 41 थानों को केंद्रीय सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था से जोड़ा गया है। संवेदनशील गांवों और उन मार्गों पर भी नजर रखी जा रही है जिसका मकसद सीमा पार बैठे संचालकों से लेकर स्थानीय रिसीवर और वितरण नेटवर्क तक पूरी श्रृंखला को तोड़ना है।
तकनीक से ड्रोन का पता लगाने की कोशिश
पंजाब के सीमावर्ती जिले तरनतारन में ‘बाज आंख’ एंटी-ड्रोन प्रणाली की मदद से ड्रोन की गतिविधि का पता लगाकर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद खेतों से हेरोइन की खेप बरामद हुई और ड्रोन भी कब्जे में लिया गया। अमृतसर क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान में करीब 27 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इससे पहले अमृतसर में ही एक अन्य मामले में 8.378 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी जांच में आशंका जताई गई कि खेप ड्रोन के जरिये सीमा पार से गिराई गई थी।
अब रिसीवर तक पहुंचने पर जोर
सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती यह है कि ड्रोन से सीमा पार से खेप पहुंचाने के बाद उसे जमीन पर मौजूद स्थानीय तस्कर उठा लेते हैं। इसलिए अब कार्रवाई का फोकस केवल ड्रोन को पकड़ने या गिराने तक सीमित नहीं है। पुलिस खेप लेने वाले लोगों, उनके संपर्कों, बैंकिंग लेनदेन और मोबाइल संचार की जांच कर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस और बीएसएफ के बीच बेहतर समन्वय तथा आधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक इस लड़ाई में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में ‘हवाई नाकों’ के साथ जमीन पर खुफिया तंत्र को मजबूत करना ही इस नेटवर्क को स्थायी रूप से तोड़ने की सबसे बड़ी कुंजी होगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.