Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांवड़ यात्रा को लेकर पंचकूला पुलिस अलर्ट, 540 जवान तैनात

Summer express, पंचकूला। सावन माह की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।  12 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त आईपीएस पंकज नैन के निर्देश पर यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम लोगों को भी किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है।

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान छह एसीपी स्तर के अधिकारियों सहित करीब 540 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। प्रमुख मार्गों पर चौबीसों घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि 18 संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सुरक्षा नाके स्थापित किए गए हैं।

पुलिस ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार फील्ड में रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ शिविर संचालकों से अपील की गई है कि वे सड़क से उचित दूरी पर शिविर स्थापित करें ताकि यातायात प्रभावित न हो। वहीं श्रद्धालुओं से भी पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी बोर्ड लगाए गए हैं। वाहन चालकों से कांवड़ियों के लिए निर्धारित लेन का सम्मान करने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने और विशेष रूप से रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, सुगम यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.