Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई दिशा देने की तैयारी, केंद्र से राहत पैकेज की मांग दोहराई

शिमला,कमल कुमार शर्मा -:नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और विभिन्न स्थानों पर नए स्पोर्ट्स स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को खेलों से जोड़ने, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी बढ़ाने तथा खेल तकनीक के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में चार आइस स्केटिंग रिंक विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें धर्मशाला और शिमला प्रमुख हैं। इन परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक का अध्ययन करने और बेहतर मॉडल अपनाने के उद्देश्य से वह कार्यक्रम में पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन लगातार सतर्क है। जहां बादल फटने जैसी घटनाओं की आशंका रहती है, वहां वह स्वयं स्थिति की निगरानी करते हैं और अधिकारियों के साथ नियमित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठकें करते हैं।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आपदा राहत सहायता को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए घोषित सहायता अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उनके अनुसार केंद्र ने 1500 करोड़ रुपये की सहायता का एलान किया था, लेकिन राशि अब तक जारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से चुने गए सभी सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे राज्य के हितों के लिए केंद्र से पर्याप्त आर्थिक सहायता सुनिश्चित करवाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई दिशा देने की तैयारी, केंद्र से राहत पैकेज की मांग दोहराई

शिमला,कमल कुमार शर्मा -:नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा...

सुधीर शर्मा का जन्मदिन बनेगा सेवा और समाज कल्याण का संदेश, 15 दिव्यांग बच्चों की शिक्षा का उठाएंगे जिम्मा

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:  भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का 2 अगस्त को मनाया जाने वाला जन्मदिन इस वर्ष भी सादगी के साथ जनसेवा को समर्पित रहेगा। जन्मदिन के अवसर पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में सेवा...

कांवड़ यात्रा को लेकर पंचकूला पुलिस अलर्ट, 540 जवान तैनात

Summer express, पंचकूला। सावन माह की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।  12 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस आयुक्त आईपीएस पंकज...

ब्लड बैंक गबन मामले में लेखाकार बर्खास्त, 19 लाख की हेराफेरी

Summer express, झज्जर।झज्जर के नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लाखों रुपये के कथित गबन मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखाकार अखिल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई...

बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई:सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई आ जाएगी: सीएम मीडिया सलाहकार

Summer express/शिमला, संजू-:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.