Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंहगी होती शिक्षा के खिलाफ व छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए एबीवीपी ने शुरू किया प्रदेश सरकार घेराव

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हाल ही में जिला ऊना में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य स्तरीय अधिवेशन के बाद महंगी होती शिक्षा और छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए सुक्खू सरकार को घेरना शुरू कर दिया। आज इकाई स्तर प्रधानाचार्य के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ ही एबीवीपी ने आगामी रूपरेखा भी तैयार कर दी है। आगामी 17 अगस्त तक छात्रों का यह आंदोलन जारी रहेगा। यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक करण ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।

करण ने कहा कि इस दौरान एबीवीपी द्वारा हस्ताक्षर अभियान से लेकर भूख हडताल व धरना पदर्शन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जाएगा, ताकि उनकी दोंनों मांगो पर गौर किया जा सके। आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 3 अगस्त को उपायुक्त एवं उपमंडलाधिकारी केमाध्यम से ज्ञापन, 5 अगस्त को इकाई स्तर पर धरना-प्रदर्शन, 6 अगस्त को इकाई स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, 11 अगस्त को इकाई स्तर पर रैली एवं विरोध-प्रदर्शन, 3-14 अगस्त को इकाई स्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल और  17 अगस्त को जिला मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

संयोजक ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार शिक्षा को अधिकार नहीं, बल्कि कमाई का साधन बना चुकी है। सरकार ने शिक्षण संस्थानों को शिक्षा के केंद्र के बजाय शोषण और आर्थिक लूट का माध्यम बना दिया है, जहां विद्यार्थियों से लगातार बढ़ी हुई फीस के माध्यम से आर्थिक वसूली की जा रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं परीक्षा संबंधी शुल्कों में 25 से 30 प्रतिशत व डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 50 से 60 प्रतिशत तक की गई फीस वृद्धि प्रदेश सरकार की छात्र एवं शिक्षा विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में विद्यार्थियों पर इतना बड़ा आर्थिक बोझ डालना पूर्णतः अन्यायपूर्ण व अस्वीकार्य है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही अपने छात्र विरोधी निर्णय वापस नहीं लिए और छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.