Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होडल को मिली 130 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात:  महाराजा अग्रसेन पार्क, स्टेडियम और बैंक्वेट हॉल बनेंगे

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को होडल पहुंचकर शहर के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। इस दौरान होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान मंत्री ने शहर के लिए करीब 130 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान करते हुए विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया।

बैठक के दौरान नगर परिषद की डीएमसी मनीषा शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष कई विकास योजनाओं का प्रस्ताव रखा। इनमें बाबरी मोड़ स्थित अनाज मंडी की लगभग साढ़े चार एकड़ भूमि पर महाराजा अग्रसेन पार्क का निर्माण, गढ़ी पट्टी क्षेत्र में आधुनिक स्टेडियम की स्थापना, नगर परिषद कार्यालय के पीछे बैंक्वेट हॉल का निर्माण तथा ऐतिहासिक सती सरोवर के सौंदर्यीकरण की योजनाएं शामिल थीं। मंत्री विपुल गोयल ने सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की और सती सरोवर तथा गढ़ी पट्टी क्षेत्र का दौरा कर परियोजनाओं की संभावनाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब तक होडल में 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं आज 130 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाओं को स्वीकृति देकर शहर के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त किया गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार जताया।

पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी शहरों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होडल में महाराजा अग्रसेन पार्क, बैंक्वेट हॉल और स्टेडियम बनने से स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

मंत्री ने बताया कि सती सरोवर क्षेत्र का भी व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। धार्मिक आस्था से जुड़े इस स्थल को आकर्षक स्वरूप देने के साथ-साथ तालाब में पानी की व्यवस्था कर इसे पर्यटन और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून में कांगड़ा आने वाले पर्यटक रहें सतर्क,पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा घाटी में मानसून के दौरान भी पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मैकलोडगंज, धर्मकोट, पालमपुर और बीड़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हर दिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। हालांकि बारिश के मौसम में भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और अचानक मौसम बदलने की घटनाओं को देखते हुए...

हमीरपुर के चिल्ड्रन पार्क में बनेगा आधुनिक स्ट्रीट फूड हब,हिमाचली व्यंजनों के साथ मिलेगा फास्ट फूड का स्वाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर के लोगों के लिए जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है। हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जा रहा है, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों और विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड का आनंद उठा सकेंगे। वन...

होडल को मिली 130 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात:  महाराजा अग्रसेन पार्क, स्टेडियम और बैंक्वेट हॉल बनेंगे

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को होडल पहुंचकर शहर के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। इस दौरान होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान मंत्री ने शहर के लिए करीब 130 करोड़ रुपये के विकास...

बहादुरगढ़ में चोरों का आतंक, एक ही रात में कई दुकानों को बनाया निशाना

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के व्यस्त रेलवे रोड क्षेत्र में रात चोरों ने एक के बाद एक कई दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर...

बिजली संकट से नाराज लोगों ने NH-19 पर लगाया जाम, डीएसपी के आश्वासन पर खुला रास्ता

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। होडल क्षेत्र के गांव भुलवाना के अंतर्गत आने वाली रामहेत कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी बिजली समस्या के विरोध में  स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली की लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की सर्विस रोड पर जाम लगा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.