Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर के चिल्ड्रन पार्क में बनेगा आधुनिक स्ट्रीट फूड हब,हिमाचली व्यंजनों के साथ मिलेगा फास्ट फूड का स्वाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर के लोगों के लिए जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है। हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जा रहा है, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों और विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड का आनंद उठा सकेंगे। वन विभाग की देखरेख में तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले माह तक इसे शुरू करने की योजना है।

स्ट्रीट फूड हब के पहले चरण में छह कियोस्क मॉडल की दुकानों की स्थापना की जाएगी। इनमें से तीन कियोस्क लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। दुकानों के संचालन के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यहां हिमाचली धाम, सिड्डू, मक्की की रोटी, सरसों का साग और परांठों जैसे पारंपरिक व्यंजनों के अलावा डोसा, इडली, समोसा, टिक्की, चाट और अन्य लोकप्रिय फास्ट फूड भी उपलब्ध होंगे।बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए पार्क के किड्स प्ले जोन का भी नवीनीकरण पूरा कर लिया गया है। लंबे समय से खराब पड़े झूलों और अन्य खेल उपकरणों की मरम्मत कर उन्हें फिर से उपयोग के लिए तैयार किया गया है, जिससे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर मनोरंजन की सुविधा मिल सके।वन विभाग पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार को भी नया स्वरूप देने जा रहा है। इसे फॉरेस्ट थीम पर विकसित किया जाएगा, जिससे पार्क का आकर्षण और बढ़ेगा। पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

डीएफओ अंकित कुमार सिंह ने बताया कि स्ट्रीट फूड हब के लिए कियोस्क स्थापित किए जा रहे हैं और जल्द ही इनके संचालन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय हिमाचली व्यंजनों के साथ विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड भी उपलब्ध होंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानकों के अनुरूप स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। जिला प्रशासन और वन विभाग का उद्देश्य इस परियोजना के माध्यम से शहरवासियों को बेहतर खानपान, स्वच्छ वातावरण और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक आधुनिक स्थल उपलब्ध कराना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.