Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून में कांगड़ा आने वाले पर्यटक रहें सतर्क,पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा घाटी में मानसून के दौरान भी पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मैकलोडगंज, धर्मकोट, पालमपुर और बीड़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हर दिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। हालांकि बारिश के मौसम में भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और अचानक मौसम बदलने की घटनाओं को देखते हुए जिला पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और होटल कारोबारियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।

जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि जून की तुलना में पर्यटकों की संख्या कुछ कम हुई है, लेकिन पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार मानसून सीजन में बेहतर फुटफॉल दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।पर्यटन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। यदि किसी आवश्यक कारण से ऐसे क्षेत्रों में जाना पड़े तो पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।विनय धीमान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यटक पर्यटन स्थलों पर कचरा न फैलाएं। प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट अपने साथ वापस लाकर निर्धारित स्थानों पर ही निस्तारित करें, ताकि प्राकृतिक वातावरण और जल स्रोत सुरक्षित रह सकें।उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जारी मानसून सुरक्षा दिशा-निर्देश होटलियर एसोसिएशनों के माध्यम से होटल संचालकों तक पहुंचा दिए गए हैं। जल्द ही होटल संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें पर्यटकों को सुरक्षा नियमों की जानकारी देने और उनका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर के मुद्दों पर विपक्ष को निभानी चाहिए जिम्मेदारी, व्यक्तिगत बयानबाजी से बचें: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि विपक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की होती है, लेकिन हमीरपुर सदर के विधायक इस भूमिका का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- विपक्ष को निशाना बनाने में जुटी सरकार; रजनी पाटिल की रिपोर्ट का भी किया जिक्र

Summer express/शिमला, संजू- :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी...

मानसून में कांगड़ा आने वाले पर्यटक रहें सतर्क,पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा घाटी में मानसून के दौरान भी पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मैकलोडगंज, धर्मकोट, पालमपुर और बीड़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हर दिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। हालांकि बारिश के मौसम में भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और अचानक मौसम बदलने की घटनाओं को देखते हुए...

हमीरपुर के चिल्ड्रन पार्क में बनेगा आधुनिक स्ट्रीट फूड हब,हिमाचली व्यंजनों के साथ मिलेगा फास्ट फूड का स्वाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर के लोगों के लिए जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है। हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जा रहा है, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों और विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड का आनंद उठा सकेंगे। वन...

होडल को मिली 130 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात:  महाराजा अग्रसेन पार्क, स्टेडियम और बैंक्वेट हॉल बनेंगे

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को होडल पहुंचकर शहर के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। इस दौरान होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान मंत्री ने शहर के लिए करीब 130 करोड़ रुपये के विकास...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.