Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में कल रोजगार का बड़ा अवसर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 पदों पर होंगे इंटरव्यू

Summer express, धर्मवीर , मंडी | हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लगभग 400 रिक्त पदों को भरने के लिए 3 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए योग्य युवाओं से साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक तौर पर 16 हजार रुपये सीटीसी का वेतन दिया जाएगा, जबकि तीन माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद 14 हजार रुपये इन-हैंड वेतन मिलेगा। होटल मैनेजमेंट अथवा संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों को 20 हजार रुपये सीटीसी तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से भविष्य निधि (पीएफ), ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन और आवास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नियुक्ति पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और गुजरात स्थित कंपनी के विभिन्न प्रतिष्ठानों में की जाएगी।

अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि चयनित युवाओं को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सात दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था कंपनी की ओर से निशुल्क होगी। साथ ही आने-जाने का पूरा यात्रा खर्च भी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो के साथ 3 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 तथा कंपनी के मोबाइल नंबर 88106-37785 पर संपर्क किया जा सकता है। हालांकि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.