Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरसात में खतरा बने पेड़ों और जर्जर भवनों पर वन विभाग की नजर, 95 पेड़ों को चिन्हित किया गया

Summer express, आरविंदर सिंह ,  हमीरपुर | बरसात के मौसम में संभावित हादसों को रोकने के लिए वन विभाग हमीरपुर ने खतरा बने पेड़ों और जर्जर भवनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने जिले भर में ऐसे 95 पेड़ों को चिन्हित किया है, जो लोगों और संपत्ति के लिए खतरा बन सकते हैं। इन पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि मानसून के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

हमीरपुर वन मंडल के डीएफओ अंकित सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण पुराने और कमजोर पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर जोखिम वाले 95 पेड़ों की पहचान की है और उन्हें काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि केवल पेड़ों तक ही नहीं, बल्कि विभाग के पुराने और जर्जर भवनों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के बीचों-बीच स्थित सत्यनारायण मंदिर वाली गली के पास वन विभाग के एक पुराने भवन को भी असुरक्षित घोषित किया गया है। यह भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है और बरसात के दौरान किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।

डीएफओ ने कहा कि भवन को सुरक्षित तरीके से गिराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भवन को ध्वस्त किया जाएगा, ताकि आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन विभाग का कहना है कि मानसून के दौरान जन सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से जोखिम वाले पेड़ों तथा जर्जर संरचनाओं को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई पेड़ या भवन खतरे की स्थिति में दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी का स्वर्णिम पंच, पांच मुक्केबाजों ने जीते पांच गोल्ड

Summer express, भिवानी। मुक्केबाजी की दुनिया में ‘मिनी क्यूबा’ के नाम से पहचान रखने वाले भिवानी ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में जिले के पांच मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। साक्षी चौधरी, जैस्मिन लंबोरिया, प्रीति पंवार, प्रिया घनघस और सचिन...

भिवानी में खुदाई के दौरान मिली हनुमान आकृति वाली विशाल पत्थरशिला, दर्शन के लिए उमड़ रहे लोग

Summer express, भिवानी। जिले के भिवानी बाइपास रिंग रोड क्षेत्र स्थित तिगड़ाना गांव में खेत की खुदाई के दौरान एक विशाल लाल पत्थरशिला मिलने से क्षेत्र में चर्चा और श्रद्धा का माहौल बन गया है। पत्थरशिला पर भगवान हनुमान की आकृति उकेरी हुई दिखाई देने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसे देखने और दर्शन...

पानीपत शुगर मिल ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड भाव पर बिकी 15 हजार क्विंटल चीनी

Summer express, पानीपत। पानीपत शुगर मिल ने चीनी बिक्री के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए हरियाणा की सरकारी चीनी मिलों के इतिहास में अब तक की सबसे ऊंची दर पर चीनी बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। मिल ने राष्ट्रीय ई-मार्केट लिमिटेड (एनईएमएल) पोर्टल पर आयोजित लाइव बिडिंग के माध्यम से 15 हजार क्विंटल...

सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार : गौरव गौतम

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल | सहकारिता विभाग हरियाणा और हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड (हरकोफैड) पंचकूला की ओर से रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम...

सावन में शिवमय हुआ अंबाला स्टेशन, कांवड़ लेकर ट्रेनों से हरिद्वार रवाना हो रहे श्रद्धालु

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला | सावन माह की शुरुआत के साथ ही शिवभक्ति का रंग पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेशन का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.