Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत शुगर मिल ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड भाव पर बिकी 15 हजार क्विंटल चीनी

Summer express, पानीपत। पानीपत शुगर मिल ने चीनी बिक्री के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए हरियाणा की सरकारी चीनी मिलों के इतिहास में अब तक की सबसे ऊंची दर पर चीनी बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। मिल ने राष्ट्रीय ई-मार्केट लिमिटेड (एनईएमएल) पोर्टल पर आयोजित लाइव बिडिंग के माध्यम से 15 हजार क्विंटल चीनी की बिक्री रिकॉर्ड 4725 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर की, जिससे मिल को करीब 7.09 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

शुगर मिल के प्रबंध निदेशक एवं एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने बताया कि एनईएमएल पोर्टल पर चीनी की ऑनलाइन बोली प्रक्रिया शुरू हुई थी। शुरुआती बोली 4600 रुपये प्रति क्विंटल से आरंभ हुई, लेकिन खरीदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते कीमत लगातार बढ़ती गई। अंततः चीनी का सौदा 4725 रुपये प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड भाव पर तय हुआ, जो राज्य की 11 सरकारी चीनी मिलों के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक बिक्री मूल्य माना जा रहा है।

मिल प्रबंधन के अनुसार इस उपलब्धि से न केवल शुगर मिल की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी, बल्कि भविष्य में किसानों को भुगतान और मिल के संचालन को भी मजबूती मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि बेहतर विपणन रणनीति और पारदर्शी ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के कारण मिल को यह सफलता हासिल हुई है।

गौरतलब है कि पानीपत शुगर मिल इससे पहले भी रिकॉर्ड बिक्री का नया अध्याय लिख चुकी है। 24 जुलाई को मिल ने 18,522 क्विंटल शीरा (मोलासिस) की बिक्री 1700 रुपये प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड भाव पर कर राज्य स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया था।

एमडी नवदीप सिंह नैन ने कहा कि चीनी और शीरा की रिकॉर्ड बिक्री से मिल की वित्तीय स्थिति और अधिक मजबूत होगी। इसका सकारात्मक लाभ गन्ना किसानों को भी मिलेगा और भविष्य में उनके हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन बेहतर व्यावसायिक रणनीतियों के माध्यम से लगातार नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.