Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 28 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल जिले के खादर क्षेत्र के गांव थंथरी में करीब 28 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। राजकीय उच्च विद्यालय थंथरी में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास, युवाओं के सशक्त भविष्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। खादर क्षेत्र को विकास की नई पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

समारोह को संबोधित करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि राज्य सरकार केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि आपसी विवादों को गांव स्तर पर ही बातचीत और सहमति से सुलझाएं, क्योंकि सामाजिक एकता ही किसी भी गांव की सबसे बड़ी ताकत होती है।

खेल राज्य मंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “नशामुक्त हरियाणा, खेलयुक्त हरियाणा” प्रदेश सरकार का संकल्प है। यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो उनका भविष्य सुरक्षित होगा और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहेंगे। स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश में खेल प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र बन चुका है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, सम्मानित करने और सरकारी नौकरियों के माध्यम से प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।

गौरव गौतम ने कहा कि चुनाव के दौरान खादर क्षेत्र के विकास और नई पहचान का जो वादा किया गया था, उसे धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए विशेष योजना तैयार कर रही है, जिससे भविष्य में खादर क्षेत्र निवेश, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बन सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार गांव, किसान, गरीब और मध्यम वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है तथा क्षेत्र की प्रत्येक मूलभूत आवश्यकता को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में खादर क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दादा-पोते की मौत, चालक फरार

Summer express, रेवाड़ी। झज्जर रोड पर सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दादा और उनके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस...

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, 1133 दिन बाद आया फैसला

Summer express, सुंदर कुंडू ,नई दिल्ली। महिला पहलवानों से जुड़े चर्चित यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। अदालत ने मामले में सह-आरोपी और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सचिव विनोद तोमर...

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 28 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल जिले के खादर क्षेत्र के गांव थंथरी में करीब 28 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। राजकीय उच्च विद्यालय थंथरी में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों...

नूंह जाने से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, जलाभिषेक की नहीं मिली अनुमति

Summer express, सुंदर कुंडू , नूंह। नूंह हिंसा मामले के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को सोमवार को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। बिट्टू बजरंगी नूंह स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। एहतियात के तौर पर रविवार...

अंबाला में एचएसईबी कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा राज्य विद्युत बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर यूनियन ने प्रदेश की तीन अन्य कर्मचारी यूनियनों के साथ मिलकर एक संयुक्त मोर्चे का गठन किया है। इस दौरान यूनियनों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित नई कंपनी “एग्रो डिस्को” के गठन का विरोध करते हुए अंबाला कैंट स्थित 12 क्रॉस रोड सब स्टेशन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.