Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल को SDRF की 193.95 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त, भाजपा ने केंद्र सरकार का जताया आभार

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत 193.95 करोड़ रुपये की अग्रिम केंद्रीय किस्त जारी कर प्रदेश के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

संजय शर्मा ने कहा कि मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हिमाचल में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी केंद्रीय किस्त समय से पहले जारी की गई है। उनके अनुसार, यह राशि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे की बहाली में महत्वपूर्ण साबित होगी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर संकट की घड़ी में हिमाचल प्रदेश के साथ मजबूती से खड़ी रही है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की कि केंद्र से प्राप्त इस वित्तीय सहायता का उपयोग पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री और आर्थिक सहायता बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सभी पात्र प्रभावित परिवारों तक समय पर पहुंचे, ताकि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.