Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला को गुलाबों की खुशबू से महकाने की पहल, नगर निगम लगाएगा 500 गुलाब की कलमें

Summer express/शिमला, संजू-: राजधानी शिमला को और अधिक सुंदर, हराभरा एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक नई पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि आगामी चार से पांच दिनों के भीतर करीब 500 गुलाब की कलमों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही व्यापक पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा।

महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शिमला की प्राकृतिक सुंदरता को और निखारने के लिए नगर निगम लगातार हरित अभियान चला रहा है। इसी क्रम में वे अपने पैतृक गांव से लगभग 500 गुलाब की कलमें लेकर आए हैं, जिन्हें शहर के उपयुक्त स्थानों पर लगाया जाएगा। उनका कहना है कि विशेषज्ञों की राय के अनुसार बंदर गुलाब के पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाते, इसलिए शिमला जैसे क्षेत्र के लिए गुलाब सबसे उपयुक्त विकल्प साबित हो सकते हैं।उन्होंने बताया कि गुलाब रोपण अभियान तीन से चार दिनों तक चलेगा। इसके बाद नगर निगम शहर के विभिन्न वार्डों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर की सुंदरता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। महापौर ने आम नागरिकों से भी इस मुहिम में शामिल होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।महापौर ने जानकारी दी कि चमियाणा क्षेत्र में नगर निगम एक हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण का कार्य कर रहा है। पिछले वर्ष यहां लगभग 3,000 पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष भी उसी क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को हरा-भरा बनाने के लिए नए पौधे लगाए जाएंगे। नगर निगम का उद्देश्य शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण तैयार करना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला को गुलाबों की खुशबू से महकाने की पहल, नगर निगम लगाएगा 500 गुलाब की कलमें

Summer express/शिमला, संजू-: राजधानी शिमला को और अधिक सुंदर, हराभरा एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक नई पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि आगामी चार से पांच...

हिमाचल को SDRF की 193.95 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त, भाजपा ने केंद्र सरकार का जताया आभार

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत 193.95 करोड़ रुपये की अग्रिम केंद्रीय किस्त जारी कर प्रदेश के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस...

हरियाणा में नशा तस्करों पर स्निफर डॉग्स का शिकंजा, छह माह में 48 मामलों का खुलासा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब स्निफर डॉग्स पुलिस के सबसे प्रभावी हथियार बनकर उभरे हैं। तस्कर चाहे मादक पदार्थों को वाहनों के गुप्त चैंबरों, खेतों की मिट्टी, मकानों की दीवारों, गोदामों या सामान के बीच छिपाकर रखें, प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स अपनी तीव्र सूंघने की क्षमता...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

पीजीआईएमएस रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में ओटी टेक्नीशियन की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत एक ओटी टेक्नीशियन की  सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय ओटी टेक्नीशियन...

ठाकुरवाड़ा-गुर्जर घाटी के निवासियों के समर्थन में उतरे विधायक तेजपाल तंवर, बोले- किसी का घर नहीं उजड़ने देंगे

Summer express, गुरुग्राम। सोहना क्षेत्र के ठाकुरवाड़ा और गुर्जर घाटी में वन विभाग द्वारा जारी नोटिसों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंताओं के बीच सोहना विधायक तेजपाल तंवर खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं। रविवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित विशेष बैठक में विधायक ने कहा कि वर्षों से बसे परिवारों के आशियानों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.