Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलते कैंटर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बादली रोड स्थित नया गांव के पास अशोका स्कूल के समीप चल रहे एक कैंटर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर के केबिन से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए वाहन से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। चालक केबिन से बाहर तो निकल आया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटर का केबिन पूरी तरह जल चुका था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से लगी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीपक बॉक्सर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

summer express , हांसी। नारनौंद के गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के...

पंचकूला के तीन स्कूलों को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

summer express , पंचकूला। शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को वीरवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को घर भेज दिया और पुलिस को सूचना दी। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सेक्टर-15 स्थित...

सोनीपत में 2.93 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ गिरफ्तार

summer express , सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेई आशीष और एसडीओ विष्णु के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार दोनों अधिकारियों को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला...

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की...

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग: नौ यात्रियों की मौत, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार

summer express, ग्रेटर नोएडा। जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बस के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। हादसा रात करीब 11:30...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.