Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नहर में डूबे दो किशोर, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव खासपुर के निकट नहर में नहाने गए दो किशोरों के साथ शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया, लेकिन एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की देर रात तक तलाश जारी रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खासपुर निवासी 14 वर्षीय कार्तिक पुत्र सत्यवीर और 13 वर्षीय गौरव पुत्र अशोक शाम के समय गांव हुडीना-खासपुर मार्ग पर स्थित नहर में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों किशोर नहर के गहरे हिस्से में पहुंच गए और पानी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे।

नहर के पास मौजूद महिलाओं ने दोनों को डूबता देख शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नहर में उतरकर दोनों की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद कार्तिक को बाहर निकाल लिया गया और गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

दूसरी ओर, गौरव का देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। उसके कपड़े नहर किनारे मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह भी नहर के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सर्च अभियान शुरू किया।

अंधेरा होने के बावजूद पुलिस और स्थानीय लोग गौरव की तलाश में जुटे रहे। प्रशासन की ओर से भी बचाव कार्य को तेज किया गया है ताकि लापता किशोर का जल्द पता लगाया जा सके।

हादसे के बाद गांव खासपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। कार्तिक के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गौरव के स्वजन उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद में नहर किनारे डटे रहे। एक ही गांव के दो किशोरों के साथ हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुलिस मुठभेड़ में चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के पूंडरी और बाता क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को सीआईए कलायत की टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके...

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दोनों मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल के चर्चित बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों शूटरों को गोगड़ीपुर गांव के पास नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ के...

जरूरत पड़ी तो सरकार से भी लड़ेंगे, जनता के साथ खड़ा रहूंगा : अनिल विज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी की प्रस्तावित फ्री होल्ड पॉलिसी को लेकर सरकार के समक्ष गंभीर आपत्तियां जताई हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि अंबाला छावनी के लोगों के हित प्रभावित हुए तो वह जनता के साथ खड़े होकर हर स्तर...

चलते कैंटर के केबिन में लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बादली रोड स्थित नया गांव के पास अशोका स्कूल के समीप चल रहे एक कैंटर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक उसकी चपेट में आ गया...

नहर में डूबे दो किशोर, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव खासपुर के निकट नहर में नहाने गए दो किशोरों के साथ शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया, लेकिन एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की देर रात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.