Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में धीमा पड़ा मानसून, अगले चार दिन नहीं कोई मौसम अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में शुक्रवार को किसी भी जिले के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आगामी चार दिनों तक भी व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है और केवल कुछ चुनिंदा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके चलते बारिश का दायरा सीमित रहने की उम्मीद है। हालांकि बीते दिनों हुई वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली हुई है।

हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश की संभावना अपेक्षाकृत अधिक बनी हुई है। शुक्रवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का और फिरोजपुर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं।

8 और 9 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम लगभग सामान्य बना रहेगा। कुछ जिलों में छिटपुट वर्षा हो सकती है, जबकि हिमाचल सीमा से लगते क्षेत्रों में बारिश की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। 10 अगस्त को पश्चिमी पंजाब के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जबकि मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

तापमान की बात करें तो वीरवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। श्री आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फाजिल्का में 35.7 डिग्री, फिरोजपुर में 34.5 डिग्री, बठिंडा में 34.4 डिग्री और अमृतसर में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो वीरवार को सबसे अधिक 18 मिलीमीटर वर्षा होशियारपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लुधियाना में 11.5 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 11 मिलीमीटर और चंडीगढ़ में 10.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, मोगा, बठिंडा और फिरोजपुर समेत कई जिलों में बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक पंजाब में मौसम सामान्य बना रहेगा और किसी भी प्रकार की भारी बारिश या प्रतिकूल मौसम की स्थिति की संभावना फिलहाल नहीं है। ऐसे में प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में राहतभरा मौसम मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनएचएआई अधिकारियों को जयराम ठाकुर के निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा

Summer express/मंडी, धर्मवीर–: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। मंडी स्थित सर्किट हाउस में एनएचएआई अधिकारियों और निर्माण कार्य में जुटी कंपनियों के प्रतिनिधियों के...

शिमला में बीजेपी मोर्चों का प्रदर्शन, पानी से रोजगार तक कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी के युवा, किसान और महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने शहर में पेयजल, सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग, सफाई, तहबाजारी और रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि राजधानी शिमला में...

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के चेयरमैन...

राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में जीता कांस्य, ओलंपिक पर नजर

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शामगढ़ गांव की 22 वर्षीय बेटी राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। युवा स्कीट निशानेबाज की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब राइजा का लक्ष्य...

नारनौल में स्कूल बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और साइकिल से टकराई, तीन घायल

summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल बस नूनी गांव के मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। सीबीएम अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस ने पहले स्कूटी और फिर साइकिल सवार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.