Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिट्टी भरकर लगा दिए कच्चे डंगे, अब डंगा टूटने से दो मकानों में आयी दरारें, दोनों परिवार बेघर

Summer express/ मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में निर्माणाधीन मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे निर्माणाधीन कंपनी और एनएचएआई की लापरवाही से दो रिहायशी आलीशान मकान खतरे की जद में आ गए हैं। यहां पहली ही बरसात में पधर उपमंडल के द्रंग में निर्माणाधीन कंपनी के द्वारा बनाई गई सड़क व डंगा टूटने से साथ लगते घरों में भी दरारें आ गई है। खतरे को भांपते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से देवेंद्र कुमार और मरारी लाल के मकानों को खाली कर दिया है। पीड़ित परिवारों को फिलहाल अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी है। 

कंपनी की इस लापरवाही पर वीरवार को दंग्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर व अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन कंपनी का घेराव किया। गुस्साए लोगों ने इस मौके पर निर्माणाधीन कंपनी और एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर गुणवत्ताहीन व नियमों को ताक में रखकर कार्य करने के भी आरोप जडे़। स्थानीय लोगों का कहना कि निर्माणाधीन कंपनी के द्वारा मिट्टी भरकर कच्चे डंगे लगाए जा रहे हैं, जिसका उन्होंने पहले भी विरोध किया था। लेकिन यह कंपनी किसी भी सुनवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर स्थानीय लोगों और निर्माणाधीन कंपनी के जीएम विकास नागर व अन्य पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। जीएम विकास नागर ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेज दी जाएगी। जिसके बाद प्रभावित परिवारों को घर-जमीन का पूरा मुआवजा जिला प्रशासन के माध्यम से दे दिया जाएगा। वहीं पीड़ित परिवारों के नए आशियाने न बनने तक कंपनी द्वारा इन्हें किराये पर रहने के लिए रेंट भी दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंडे नहीं मिल रहे, तो मुर्गी को खत्म नहीं किया जाता” सुरेश भारद्वाज का सरकार पर तंज

HPU शिक्षक कल्याण संघ का प्रदर्शन 23वें दिन भी जारी, पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दिया समर्थन Summer express/शिमला/संजू -;हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षक कल्याण संघ का प्रदर्शन 23वें दिन भी जारी रहा। शिक्षकों की मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन को पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज ने समर्थन दिया है।...

धर्मशाला में 50 करोड़ के मुद्दे पर सियासी घमासान,कांग्रेस भाजपा आमने-सामने

देवेंद्र जग्गी ने सुधीर शर्मा की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, बोले- धर्मशाला के लोगों से मांगें विधायक माफी भाजपा नेता शुभम सूद का पलटवार- सुधीर शर्मा धर्मशाला की बुलंद आवाज, जग्गी पहले अपनी संपत्ति का दें हिसाब Summer express/धर्मशाला,राहुल-: धर्मशाला की राजनीति में विधायक सुधीर शर्मा के मकान और शिमला स्थित सरकारी कार्यालय के...

चार महीने बाद बदला ठाकुर मट्टी पंचायत का चुनावी परिणाम, रिकाउंटिंग में भारती ठाकुर बनीं प्रधान

Summer express/चंबा,मंजूर पठान-:चंबा जिले के सलूणी विकासखंड की ठाकुर मट्टी पंचायत में पंचायती चुनाव के परिणाम में चार महीने बाद बड़ा बदलाव सामने आया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दायर चुनाव याचिका पर हुई सुनवाई के पश्चात एसडीएम के निर्देश पर करवाई गई दोबारा मतगणना में पहले रनरअप रहीं भारती ठाकुर को विजेता...

टियर-वन रैंकिंग में हमीरपुर कॉलेज प्रदेशभर में प्रथम, लाइब्रेरी ने भी हासिल किया शीर्ष स्थान2

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर ने अकादमिक सत्र 2025-26 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित टियर वाइज इंटरनल रैंकिंग ऑफ गवर्नमेंट कॉलेजेज ऑफ हिमाचल प्रदेश में कॉलेज ने टियर-वन श्रेणी में...

तमिलनाडु में बस और कार की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

summer express ,चेन्नई। तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में थुरईमंगलम के पास त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे (NH-38) पर निजी बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.