Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हंगामे के बीच लोकसभा में चार विधेयक पेश, शाह देंगे जवाब

रिजिजू बोले- विपक्ष शांति से सुने, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का हंगामा
छात्र प्रदर्शन और अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर चर्चा की मांग, कामकाज प्रभावित
एजेंसी | नई दिल्ली
संसद के मानसून सत्र में सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बीच चली। छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में जवाब की मांग कर रहा है। सरकार ने अब अमित शाह के जवाब के लिए सहमति जताई है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार छात्र आंदोलन और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है और अमित शाह बहस का जवाब देंगे। हालांकि, उन्होंने विपक्ष से सदन में शांति और मर्यादा बनाए रखने की अपील की।
रिजिजू ने कहा कि विपक्ष को गृह मंत्री का जवाब शांतिपूर्वक सुनना चाहिए। उनके मुताबिक सरकार चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले सभी बिंदुओं का जवाब दिया जाएगा।
यह फैसला लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद आया, जहां विपक्ष ने स्पष्ट किया था कि अमित शाह के जवाब के बिना सदन का सामान्य कामकाज आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
विपक्ष 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहा है। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने अमित शाह से पुलिस कार्रवाई पर जवाब देने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई में शामिल केंद्रीय बल गृह मंत्रालय के अधीन आते हैं। इससे पहले भी विपक्षी सांसद इस मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा कर चुके हैं।
लोकसभा में सोमवार दोपहर कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने सांसदों से सदन की कार्यवाही चलने देने और सरकार के जवाब को सुनने की अपील की। हालांकि हंगामा जारी रहा। इसके चलते सरकार को सूचीबद्ध कामकाज आगे बढ़ाने में दिक्कत आई।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.