Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने वर्ष 2030 में भारत में प्रस्तावित कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खेलों की मेजबानी को लेकर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाना उसकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है।

गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन के साथ काम कर रहे हैं। खेलों का आयोजन देश के किसी भी राज्य में हो, सरकार का उद्देश्य सभी प्रदेशों को समान अवसर देना है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हरियाणा के खिलाड़ी देश और विदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक पदक जीतें।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वर्ष 2010 में कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी, तब भी हरियाणा खेलों में मजबूत स्थिति में था। दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ, लेकिन हरियाणा को एक भी मुकाबले की मेजबानी क्यों नहीं दी गई। उन्होंने वर्ष 1982 के एशियाई खेलों का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस से सवाल किया कि उस समय हरियाणा खेलों में मजबूत होने के बावजूद प्रदेश में किसी बड़े खेल आयोजन की मेजबानी क्यों नहीं कराई गई।

खेल राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास देश के उन राज्यों और क्षेत्रों तक खेलों को पहुंचाना है, जो अभी तक बड़े खेल आयोजनों से वंचित रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात, कर्नाटक या देश के किसी भी अन्य राज्य में खेलों का आयोजन होता है तो उसे समान दृष्टि से देखा जाना चाहिए। सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराना है।

चैंपियनशिप के समापन पर हरियाणा की टीम की जीत से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेलंगाना में 71 लाख मतदाताओं के नाम हटने का खतरा, SIR फॉर्म जमा करने की आज अंतिम तारीख

Summer express, हैदराबाद। तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत करीब 71 लाख मतदाताओं के नाम जांच के दायरे में आए हैं। ये संख्या राज्य के कुल 3.38 करोड़ मतदाताओं की लगभग 21 प्रतिशत है। गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई है। ऐसे में...

जालंधर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हैंड ग्रेनेड के साथ एक गिरफ्तार

Summer express, जालंधर। पंजाब पुलिस ने सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 86-पी...

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल...

बच्चों के बीच सहज नजर आते हैं CM नायब सैनी, बच्ची संग सेल्फी ने खींचा ध्यान

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यक्तित्व राजनीतिक कार्यक्रमों, सरकारी बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। खासकर बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। किसी कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत...

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से चाकू और एयरगन बरामद

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11वीं के एक छात्र के बैग की जांच के दौरान चाकू, एयरगन, माचिस और दो मोबाइल फोन मिले। स्कूल में हाल ही में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.