Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर होटल के कमरे में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, युवक की तलाश तेज

Summer express, जालंधर। रेलवे रोड स्थित रॉयल होटल के एक कमरे से युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। होटल के कमरा नंबर 102 में युवती पिछले दो दिनों से ठहरी हुई थी। इस दौरान एक युवक भी उससे मिलने के लिए होटल आता था और करीब दो से तीन घंटे कमरे में रुकने के बाद वापस चला जाता था।

होटल कर्मचारियों को कमरे में युवती का शव मिलने की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना नंबर 3 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान युवती का लाल रंग का अटैची भी बरामद किया, जो खाली था।

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवती की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर युवती के होटल में आने-जाने और उससे मिलने वाले युवक की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मृतका की पहचान करने के साथ-साथ उसके साथ होटल में आने वाले युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...

आंध्र प्रदेश में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: हाईवे पर मिला शव, पत्नी-बेटे से पूछताछ

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में पिलेरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे पर 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल और मृतक के घर से मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए...

जालंधर होटल के कमरे में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, युवक की तलाश तेज

Summer express, जालंधर। रेलवे रोड स्थित रॉयल होटल के एक कमरे से युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। होटल के कमरा नंबर 102 में युवती पिछले दो दिनों से ठहरी हुई थी। इस दौरान एक युवक भी उससे मिलने के लिए होटल आता था और करीब दो से तीन घंटे...

अंबाला में गूंजे भोले के जयकारे, कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन शिवभक्ति में डूबा शहर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से अंबाला शहर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.