Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी मेले में अतिक्रमण पर कार्रवाई, बस अड्डा चौक से माईदास सदन तक हटे कब्जे

Summer express, विकास शर्मा, ऊना। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान चिंतपूर्णी में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। श्रद्धालुओं को जाम और आवागमन की परेशानी से राहत दिलाने के लिए बस अड्डा चौक से माईदास सदन तक सड़क के दोनों ओर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।

एसडीएम और डीएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों और अन्य अवरोधों को हटाया गया। बताया गया कि इनमें से कई दुकानें मेले के दौरान बाहर से आए लोगों ने अस्थायी तौर पर लगाई थीं।

अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा था और कई बार जाम की स्थिति बन रही थी। इससे पैदल मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने यातायात सुचारू रखने के लिए यह कार्रवाई की।

पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपना सामान सड़क के किनारे या यातायात प्रभावित करने वाली जगह पर न रखें। साथ ही मेले के दौरान प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मेले के दौरान अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.