Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में पेनपा त्सेरिंग ने फहराया तिरंगा, भारत के लोकतांत्रिक सफर को सराहा

Summer express, धर्मशाला, राहुल चावला। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धर्मशाला में निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेनपा त्सेरिंग ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में निर्वासित तिब्बती सरकार के मंत्री, सांसद और बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर पेनपा त्सेरिंग ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिब्बती समुदाय हर वर्ष भारत का स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाता है। उन्होंने भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि आजादी और लोकतंत्र का वास्तविक महत्व वही व्यक्ति समझ सकता है, जिसने स्वतंत्रता से वंचित जीवन का अनुभव किया हो। पेनपा त्सेरिंग ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कई दशकों में भारत ने लोकतंत्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

तिब्बती प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने यह साबित किया है कि एशिया में भी एक मजबूत, जीवंत और लोकतांत्रिक व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित हो सकती है। उन्होंने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं की मजबूती को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

चीन को संदेश देते हुए पेनपा त्सेरिंग ने कहा कि किसी भी समाज के लिए केवल आर्थिक और भौतिक विकास पर्याप्त नहीं है। लोगों को अपनी भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने चीन से तिब्बती संस्कृति, पहचान और परंपराओं का सम्मान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि तिब्बती लोगों के अधिकारों और उनकी आकांक्षाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत और तिब्बत के संबंधों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर भी विचार साझा किए गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में पेनपा त्सेरिंग ने फहराया तिरंगा, भारत के लोकतांत्रिक सफर को सराहा

Summer express, धर्मशाला, राहुल चावला। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धर्मशाला में निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेनपा त्सेरिंग ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में निर्वासित तिब्बती सरकार के मंत्री, सांसद और बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पेनपा त्सेरिंग ने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं...

चिंतपूर्णी मेले में अतिक्रमण पर कार्रवाई, बस अड्डा चौक से माईदास सदन तक हटे कब्जे

Summer express, विकास शर्मा, ऊना। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान चिंतपूर्णी में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। श्रद्धालुओं को जाम और आवागमन की परेशानी से राहत दिलाने के लिए बस अड्डा चौक से माईदास सदन तक सड़क के दोनों ओर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए...

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summer express, शिमला, संजू। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। राज्यपाल ने कहा कि...

पलवल में गूंजा देशभक्ति का संदेश, गौरव गौतम ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस और...

“कांग्रेस की परेशानी समझ सकता हूं”, हुड्डा के बयान पर गंगवा का पलटवार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करनाल की नई अनाज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.