Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का शिमला में टाउन हॉल अभियान,केंद्र सरकार पर निशाना… बड़े आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:आम आदमी पार्टी ने 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल के खिलाफ देशभर में शुरू किए गए अपने राष्ट्रव्यापी टाउन हॉल अभियान को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक पहुंचाया। सोमवार को कालीबाड़ी हॉल में आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने E20 ईंधन नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और इसे जनता पर थोपी गई नीति करार दिया।

ऋतुराज गोविंद झा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव और व्यावसायिक समझौतों को पूरा करने के लिए देश में E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है। उनका दावा है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों की माइलेज प्रभावित हो रही है और इंजन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जिससे आम वाहन मालिकों का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।AAP नेता ने कहा कि E20 नीति के खिलाफ पार्टी का अभियान केवल शिमला तक सीमित नहीं रहेगा। देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में टाउन हॉल के माध्यम से लोगों को इस नीति के कथित प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि सरकार को E20 के साथ-साथ उपभोक्ताओं को उचित विकल्प भी उपलब्ध कराने चाहिए।ऋतुराज गोविंद झा ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने E20 नीति पर पुनर्विचार नहीं किया और जनता की मांगों को नजरअंदाज किया, तो आम आदमी पार्टी अपने आंदोलन को और व्यापक करेगी। पार्टी ने आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का संकेत भी दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का शिमला में टाउन हॉल अभियान,केंद्र सरकार पर निशाना… बड़े आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:आम आदमी पार्टी ने 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल के खिलाफ देशभर में शुरू किए गए अपने राष्ट्रव्यापी टाउन हॉल अभियान को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक पहुंचाया। सोमवार को कालीबाड़ी हॉल में आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने...

आशा वर्करों का मानदेय ₹30 हजार करने की मांग, कर्मचारी संगठनों ने DC को सौंपा ज्ञापन

धर्मशाला, राहुल चावला-: आशा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को धर्मशाला में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों को सरकार के समक्ष उठाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की दिशा में ठोस...

अंबाला में रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने उतारा वाटरप्रूफ राखी लिफाफा, कीमत सिर्फ 10 रुपये

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया है। बारिश के मौसम में राखी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस लिफाफे की कीमत महज 10 रुपये रखी गई है। ऐसे में जो बहनें अपने भाइयों...

गुरुग्राम में रनर्स को बाउंसरों ने रोका: सड़कों को बताया निजी, QRT गाड़ियों और हूटर को लेकर उठे सवाल

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। डीएलएफ इलाके में सुबह रनिंग कर रहे धावकों को कथित तौर पर बाउंसरों द्वारा रोकने और उनके साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है, जब कुछ रनर्स वेदांता हाफ मैराथन की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे थे। धावकों का आरोप है...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

हिमाचल में IAS, IPS व IFS कैडर में कटौती, HRTC बेड़े में शामिल होंगी 1,000 बसें

 CM सुक्खू बोले- ‘अफसरों की नहीं, धरातल पर काम की जरूरत’,कल प्रियंका जाएंगी मंडी,विपक्ष पर साधा निशाना ​शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में कई ऐतिहासिक और बड़े फैसलों का ऐलान किया है।वही सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.