Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में चलती कार में लगी आग, पांच लोगों ने समय रहते बचाई जान

Summer express, रोहतक। लाढ़ौत रोड बाईपास के पास  रात एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में पति-पत्नी और दो बच्चों समेत पांच लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि आग फैलने से पहले सभी लोग सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकल गए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कार मालिक तेज सिंह के मुताबिक, वह परिवार के साथ सिरसा में भतीजे की सगाई में शामिल होने के बाद रोहतक लौट रहे थे। लाढ़ौत रोड बाईपास पर फ्लाईओवर पर चढ़ते समय पीछे से आ रहे कुछ बाइक सवारों ने इशारा कर बताया कि कार से धुआं निकल रहा है।

धुआं दिखाई देते ही तेज सिंह ने तत्काल कार रोक दी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य बिना समय गंवाए वाहन से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में कार में आग तेज हो गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

तेज सिंह ने बताया कि कार की हाल ही में सर्विस कराई गई थी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और जली हुई कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। तेज सिंह ने समय रहते आग की सूचना देने वाले बाइक सवारों और आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मियों का आभार जताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एयर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फुकेत-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी जांच

Summer express, नई दिल्ली। एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट AI2379 से जुड़ी घटना के बाद पायलटों की ड्रग टेस्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन के दो और पायलट प्रारंभिक ड्रग टेस्ट में पास नहीं हो सके हैं। दोनों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है और अंतिम जांच...

पंजाब में 27 अगस्त को शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे प्रदर्शन, बंद को सफल बनाने की तैयारी तेज

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त कर्मचारी मंच पंजाब की समन्वय समिति की ओर से 7 अगस्त को चंडीगढ़ में आयोजित रैली के दौरान 27 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों की संयुक्त वर्चुअल बैठक हुई,...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जर्जर भवनों और गेटों की होगी जांच

Summer express, गोहाना (सोनीपत)। गन्नौर के गांव गढ़ी बिंदला स्थित राजकीय स्कूल में 6 अगस्त को गेट का मलबा गिरने से छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखियाओं को स्कूल भवन और परिसर की...

करनाल मेडिकल कॉलेज के ठेका कर्मचारियों ने उठाई जॉब सिक्योरिटी की मांग, दो घंटे दिया धरना

Summer express, करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जॉब सिक्योरिटी के तहत उनके आवेदन स्वीकार करने और लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के...

अंबाला से चोरी डंपर लेकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, एक गिरफ्तार  

Summer express, सोनीपत। अंबाला से चोरी किए गए डंपर को लेकर भाग रहे बदमाशों ने मुरथल के पास पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में एएसआई युद्धवीर और सुमित को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने पीछा जारी रखते हुए शहर में नाकाबंदी कर एक आरोपी को डंपर समेत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.