Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजा युद्धविराम की नई कोशिश, कुशनर ने हमास नेता से की मुलाकात

Summer express, काहिरा। गाजा में लंबे समय से जारी संघर्ष को रोकने और युद्धविराम की दिशा में नई पहल के तहत अमेरिका के विशेष वार्ताकार जेरेड कुशनर ने रविवार को हमास के वरिष्ठ नेता खलील अल-हय्या से मुलाकात की। इस बैठक को गाजा में संघर्ष विराम के प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुशनर सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बातचीत करेंगे।

अमेरिकी प्रयासों का उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से समर्थित 15 सूत्री योजना को आगे बढ़ाना है। प्रस्तावित योजना में गाजा में हमास के हथियार छोड़ने और इजराइल की सेना की युद्ध प्रभावित फलस्तीनी क्षेत्र से वापसी समेत कई बिंदु शामिल हैं।

कुशनर और हमास नेता खलील अल-हय्या के बीच हुई बैठक की पुष्टि क्षेत्रीय अधिकारी और हमास के एक अधिकारी ने की है। दोनों अधिकारियों ने पहचान सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर जानकारी दी। बैठक में कुशनर के अलावा मिस्र, कतर और तुर्किये के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

माना जा रहा है कि वार्ता में युद्धविराम के साथ-साथ गाजा में मानवीय सहायता, सुरक्षा व्यवस्था और आगे की राजनीतिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, बैठक के तत्काल नतीजों को लेकर अभी कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

कुशनर की सोमवार को नेतन्याहू के साथ प्रस्तावित बैठक को भी अहम माना जा रहा है। अमेरिका की कोशिश है कि मध्यस्थ देशों और संबंधित पक्षों के साथ बातचीत के जरिए युद्धविराम के लिए सहमति बनाई जाए और गाजा में जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एयर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फुकेत-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी जांच

Summer express, नई दिल्ली। एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट AI2379 से जुड़ी घटना के बाद पायलटों की ड्रग टेस्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन के दो और पायलट प्रारंभिक ड्रग टेस्ट में पास नहीं हो सके हैं। दोनों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है और अंतिम जांच...

पंजाब में 27 अगस्त को शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे प्रदर्शन, बंद को सफल बनाने की तैयारी तेज

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त कर्मचारी मंच पंजाब की समन्वय समिति की ओर से 7 अगस्त को चंडीगढ़ में आयोजित रैली के दौरान 27 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों की संयुक्त वर्चुअल बैठक हुई,...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जर्जर भवनों और गेटों की होगी जांच

Summer express, गोहाना (सोनीपत)। गन्नौर के गांव गढ़ी बिंदला स्थित राजकीय स्कूल में 6 अगस्त को गेट का मलबा गिरने से छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखियाओं को स्कूल भवन और परिसर की...

करनाल मेडिकल कॉलेज के ठेका कर्मचारियों ने उठाई जॉब सिक्योरिटी की मांग, दो घंटे दिया धरना

Summer express, करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जॉब सिक्योरिटी के तहत उनके आवेदन स्वीकार करने और लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के...

अंबाला से चोरी डंपर लेकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, एक गिरफ्तार  

Summer express, सोनीपत। अंबाला से चोरी किए गए डंपर को लेकर भाग रहे बदमाशों ने मुरथल के पास पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में एएसआई युद्धवीर और सुमित को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने पीछा जारी रखते हुए शहर में नाकाबंदी कर एक आरोपी को डंपर समेत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.