Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी

summer express , लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार झारखंड के आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। विभाग ने 23 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति भी बनने की संभावना है। लोगों को मौसम में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रयागराज मंडल में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। मेजा में 192 मिलीमीटर, कोरांव में 126 मिलीमीटर और सोनभद्र के घोरावल में 123 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बिजनौर के नगीना में 140 मिलीमीटर, बिजनौर शहर में 146 मिलीमीटर और संभल के गुन्नौर में 150 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रयागराज शहर में 69.7 मिलीमीटर, फतेहपुर में 67.4 मिलीमीटर और अमेठी के फुरसतगंज में 66 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी, चंदौली और संत रविदास नगर में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बांदा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, महोबा और हमीरपुर समेत कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह से शाम तक 16.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 84 से 98 प्रतिशत के बीच रहा। बुधवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने की संभावना है।

वर्षा के आंकड़ों के अनुसार 18 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश सामान्य से पांच प्रतिशत कम रही। पूरे प्रदेश में अब तक औसत बारिश सामान्य से करीब 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.