Summer express , अमृतसर। पंजाब में अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि फिलहाल किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उत्तरी और पूर्वी पंजाब में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है।
बुधवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों के दौरान रोपड़ में सबसे ज्यादा 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भाखड़ा बांध क्षेत्र में 4 मिमी, लुधियाना में 3.4 मिमी, पठानकोट में 3 मिमी, बठिंडा एएमएफयू में 1.5 मिमी और गुरदासपुर में 0.5 मिमी वर्षा हुई।
20 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में छिटपुट बारिश का अनुमान है।
21 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का और बठिंडा में भी कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं।
22 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई जगह बारिश की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
23 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में तापमान में मामूली राहत मिलने के साथ-साथ उमस से भी आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।