Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केन्या में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सवार सभी 7 लोगों की मौत

Summer express , नैरोबी। उत्तरी केन्या के एक दुर्गम इलाके में सुबह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। हादसा सांबुरु काउंटी के इवासो नीरो क्षेत्र में हुआ। पुलिस और केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 9 बजकर 13 मिनट पर लोईसाबा संरक्षण क्षेत्र से सांबुरु काउंटी के इवासो नीरो इलाके के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे।

सांबुरु के पुलिस कमांडर डेविड नकोरोई ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर पर सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। मृतकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर लोकप्रिय पर्यटन स्थल माउंट ओलोलोकवे की तलहटी के पास एक बेहद दुर्गम क्षेत्र में गिरा। बताया जा रहा है कि स्थानीय कंपनी लेडी लोरी हेलीकॉप्टर्स का यह हेलीकॉप्टर पर्यटन कंपनी ‘बियॉन्ड’ के मेहमानों को लेकर जा रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और खोज अभियान शुरू किया गया। स्थानीय सफारी संचालक ट्रॉपिक एयर केन्या ने बचाव अभियान में मदद के लिए अपने दो हेलीकॉप्टर मौके की ओर भेजे। केन्या रेड क्रॉस की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें भी विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर अभियान में शामिल हुईं। दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर यूरोकॉप्टर EC130 B4 था। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संबंधित एजेंसियां दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि केन्या में इससे पहले भी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। फरवरी में पश्चिमी केन्या के पहाड़ी क्षेत्र में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में एक सांसद भी शामिल थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन के कई क्षेत्रों में 27अक्तूबर को बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

सोलन-:  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 27 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी...

करनाल में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल।करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में दो युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 अक्टूबर की रात हुई इस वारदात के बाद सिटी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने...

राखीगढ़ी में मिला 7,000 साल पुराना मिट्टी का झुनझुना, बिना जोड़ की बनावट बनी रहस्य

Summer express, राखीगढ़ी। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में खुदाई के दौरान मिले पुरातात्विक अवशेष लंबे समय से देश-विदेश के शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण और अध्ययन का विषय रहे हैं। इन दिनों आयोजित महोत्सव में प्रदर्शनी में रखा करीब 7,000 साल पुराना मिट्टी का गोलाकार झुनझुना लोगों का ध्यान खींच रहा है। सामान्य गेंद जैसी...

कांग्रेस चुनाव हारने के बाद मातम मना रही है, वोट चोरी रैली उसी का तरीका: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोरी रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनाव हारने के बाद कांग्रेस मातम मना रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है...

पलवल में राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल का समापन, विजेता पहलवानों को मिले लाखों रुपये के पुरस्कार

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी-कुमार दंगल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि ओलंपिक कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त और बबीता कुमारी विशिष्ट अतिथि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.