Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में कृषि यंत्रों का ऑनलाइन ड्रॉ, 59 सुपर सीडर और 2 स्ट्रॉ बेलर चुने गए

summer express, सुंदर कुंडू ,पलवल,। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन ड्रॉ ऑफ लॉट्स निकाला गया। एसडीएम भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए इस ड्रॉ में सुपर सीडर और स्ट्रॉ बेलर के लिए प्राप्त आवेदनों में से किसानों का चयन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र मंडकौला और पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सहायक कृषि अभियंता जयसिंह ने बताया कि ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से 59 सुपर सीडर और 2 स्ट्रॉ बेलर के लिए किसानों का चयन किया गया है। वहीं, एक स्ट्रॉ बेलर और 18 सुपर सीडर के आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित किसानों को अपने आवश्यक दस्तावेज 25 अगस्त 2026 तक सहायक कृषि अभियंता, पलवल के कार्यालय में जमा कराने होंगे।

उन्होंने बताया कि सुपर सीडर और स्ट्रॉ बेलर के अलावा अन्य कृषि यंत्रों के लिए प्राप्त आवेदनों को भी स्वीकार कर लिया गया है। इनमें सुपर एसएमएस, हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, मल्चर, रोटरी स्लेशर, श्रब मास्टर, हाइड्रोलिक एमबी प्लो, जीरो टिल सीड ड्रिल, सरफेस सीडर, क्रॉप रीपर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर और ट्रैक्टर ड्रॉन टेडर मशीन शामिल हैं।

जयसिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन मशीनों की मदद से किसान धान की पराली का खेत में ही उचित प्रबंधन कर सकते हैं। सुपर सीडर के माध्यम से पराली को खेत में मिलाया जा सकता है, जबकि स्ट्रॉ बेलर से पराली की गांठें तैयार कर उन्हें उपयोग में लाने या अतिरिक्त आय का साधन बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान और आधुनिक तकनीक से पराली प्रबंधन के फायदों की जानकारी भी दी गई। किसानों ने सरकार की योजना को उपयोगी बताते हुए कहा कि सब्सिडी पर कृषि यंत्र मिलने से उन्हें पराली के उचित प्रबंधन में मदद मिलेगी और खेती की लागत को भी नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है।

इस अवसर पर उपमंडल कृषि अधिकारी सुनील दत्त, एडीओ एफआई एवं इंजीनियर जयसिंह, कृषि विज्ञान केंद्र मंडकौला की वैज्ञानिक डॉ. कांता सबरवाल और पंजाब नेशनल बैंक पलवल की उप प्रबंधक देवेंद्री सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.