Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सात साल के प्रेम संबंध में दरार से आहत युवक ने नहर में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Summer express , फरीदाबाद। सात साल पुराने प्रेम संबंध में कथित विश्वासघात से आहत 22 वर्षीय युवक ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान दिल्ली के मीठापुर निवासी नकुल के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद के सेक्टर-21सी स्थित एक सैलून में हेयर स्टाइलिस्ट के तौर पर काम करता था। परिजनों ने प्रेमिका पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पल्ला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, नकुल का पड़ोस में रहने वाली युवती से करीब सात साल से प्रेम संबंध था।  दोनों साथ में फिल्म देखने गए थे और दिनभर साथ रहे। इसी दौरान नकुल ने युवती के मोबाइल फोन में किसी अन्य युवक के साथ बातचीत देख ली। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। परिजनों का कहना है कि युवती से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद नकुल काफी परेशान हो गया।

बताया गया कि नकुल युवती को उसके घर छोड़ने के बाद सीधे अपने घर नहीं गया और मीठापुर के पास नहर पर पहुंच गया। शाम करीब साढ़े सात बजे उसने अपनी मां को फोन कर कथित तौर पर कहा कि वह बहुत आहत है और अब जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने पिता को फोन कर मां, बहन और भाई का ध्यान रखने की बात कही। परिजनों और दोस्तों ने उसे समझाने का प्रयास किया और नहर से वापस लौटने की अपील की, लेकिन करीब एक घंटे बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

मोबाइल बंद होने के बाद परिजन और दोस्त नहर के आसपास उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। इसी दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने रात करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान नकुल के रूप में की।

पल्ला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, मृतक के पिता हरिशंकर ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि युवती ने उनके बेटे को मानसिक रूप से परेशान किया और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से युवती और उसके परिवार के सदस्य घर पर नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवती ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया और नकुल के सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी तस्वीरें भी हटा दीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करें: मुख्यमंत्री

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल प्रदेश के नए और अनछुए पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने यह बात वाराणसी में आयोजित फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया के 56वें वार्षिक अधिवेशन...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:  धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक...

फरीदाबाद में जनसंवाद हेल्पलाइन शुरू, घर बैठे मंत्री तक पहुंचाएं शिकायत और सुझाव

Summer express/फरीदाबाद,अनिल मंगला-: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान को आसान बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जनसंवाद हेल्पलाइन की शुरुआत की है। सेक्टर-16 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने हेल्पलाइन नंबर 7780077100 जारी किया। अब क्षेत्रवासी घर बैठे अपनी शिकायत...

अंबाला शहर के हक की लड़ाई अब सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस: निर्मल सिंह

Summer express/अंबाला -: अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने आगामी विधानसभा सत्र को अंबाला शहर की जनता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस बार सदन में शहर से जुड़े जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा सत्रों के दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.