Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में स्काउट्स को बढ़ावा देने की पहल, डीईओ सुधीर कालड़ा ने खुद पहनी वर्दी

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। स्कूली विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी, टीम भावना और समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने स्काउट्स गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने की पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत स्कूलों के प्रिंसिपलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्काउट्स से जोड़ा जा सके।

इस पहल को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा खुद स्काउट्स की वर्दी पहनकर जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे। उनका यह कदम शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से उठाया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी पहल को दूसरों तक पहुंचाने से पहले उसे स्वयं अपनाना जरूरी है। इसी सोच के साथ उन्होंने स्काउट्स की ड्रेस पहनकर विभागीय कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई।

सुधीर कालड़ा ने बताया कि शिक्षा विभाग का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना नहीं है, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को भी मजबूत बनाना है। स्काउट्स गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी, प्रतिबद्धता, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और समाज के प्रति सेवा भाव विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे विद्यार्थियों को स्काउट्स की गतिविधियों और उनके महत्व के बारे में जागरूक करें। साथ ही अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि स्काउट्स आंदोलन को स्कूल स्तर पर मजबूत किया जा सके।

अंबाला छावनी स्थित स्काउट्स एंड गाइड ट्रेनिंग सेंटर में इस संबंध में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षकों को स्काउट्स गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और विद्यार्थियों को इससे जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला शिक्षा विभाग की इस पहल से स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। अब विभाग की कोशिश है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी स्काउट्स गतिविधियों से जुड़कर जिम्मेदार और सामाजिक मूल्यों से प्रेरित नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सलूणी की 46 पंचायतों में चलेगा एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे, विशेषकर चिट्टे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंबा जिले के सलूणी विकासखंड में पंचायत स्तर पर भी एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान शुरू करने की पहल की गई है। खंड विकास अधिकारी सलूणी की ओर से विकासखंड की 46 पंचायतों के...

अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग: तीन नवजात की मौत ,36 बच्चों को सुरक्षित बचाया

Summer express , अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लगने से तीन नवजात बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि...

बारिश-उमस में बढ़ा मौसमी बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह

summer express , जालंधर। बारिश और उमस के बीच तापमान में लगातार बदलाव और जगह-जगह जलभराव के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार, टाइफाइड, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल...

भारत में इलाज की बढ़ती लागत बनी चुनौती, सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने की जरूरत

Summer express , नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 176वीं रिपोर्ट में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया गया है। एक तरफ सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के...

अमृतसर में पशु क्रूरता का मामला, बंद मकान से 3 कुत्ते और बंदर बदहाल हालत में रेस्क्यू

summer express, अमृतसर। अमृतसर के रामतीर्थ रोड पर पशुओं के साथ क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। एक बंद मकान में बेहद खराब परिस्थितियों में रखे गए तीन कुत्तों और एक बंदर को पुलिस तथा रेस्क्यू टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पशुओं की हालत देखकर टीम के सदस्य भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.