Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में रोष, राजवंत कौर ने की  सार्वजनिक माफी की मांग

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी राजनीतिक शैली, जनसंपर्क और विकास कार्यों की सराहना किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस बयान को लेकर सिख समुदाय और विभिन्न राजनीतिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुटिया प्रधान राजवंत कौर ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों से जुड़े व्यक्ति की प्रशंसा करना सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

राजवंत कौर ने कहा कि 1984 के दौरान बड़ी संख्या में सिखों की जान गई थी और लंबे संघर्ष के बाद पीड़ित परिवारों को न्याय की उम्मीद बंधी। ऐसे में सज्जन कुमार के निधन पर उन्हें राजनीतिक रूप से सम्मानित शब्दों में याद करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ितों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का बयान कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। राजवंत कौर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के नेता को 1984 के दंगों से जुड़े दोषी व्यक्ति के प्रति इस प्रकार की प्रशंसा से बचना चाहिए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बयान को लेकर सार्वजनिक माफी नहीं मांगते हैं तो हरियाणा में उनके खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख समाज इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करवाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में रोष, राजवंत कौर ने की  सार्वजनिक माफी की मांग

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी राजनीतिक शैली, जनसंपर्क और विकास कार्यों की सराहना किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस बयान को लेकर सिख समुदाय और विभिन्न राजनीतिक संगठनों...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

Summer express/अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर...

चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, NHPC CSR से ₹75 लाख स्वीकृत

₹50 लाख की अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपी मशीन और ₹25 लाख से जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन होंगे Summer express/शिमला-:भाजपा राज्यसभा सांसद एवं ऊर्जा संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हर्ष महाजन ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने के लिए एनएचपीसी चमेरा-II पावर स्टेशन ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR)...

पंचायत से संसद तक महिला नेतृत्व की आवाज बनीं लता देवी, दिल्ली कॉन्क्लेव में रखे विचार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान लता देवी ने नई दिल्ली में आयोजित महिला लीडरशिप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर हमीरपुर जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। 14 अगस्त को कमला देवी कॉम्प्लेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इस कॉन्क्लेव में लता देवी ने ‘पंचायत से संसद तक’ विषय पर...

मंडी पठानकोट हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंसा, बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीते रोज से जारी के बीच एक बार तबाही की तस्वीरें भी आना शुरू हो गई हैं। जिला में मुसलाधार बारिश से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा लैंडस्लाइड की चपेट में आग गया है। जिससे इस हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.