Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मां की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने पड़ोसी की गोली और चाकू मारकर हत्या की, हथियार सहित थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू- पलवल के कैंप थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मुख्य आरोपी हथियार सहित थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश करीब पांच महीने पहले ही वर्ष 2023 में हुए एक हत्याकांड के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोप है कि वर्ष 2023 में स्पीड ब्रेकर को लेकर हुए विवाद में दुष्यंत उर्फ देवा की मां की हत्या हुई थी, जिसमें सुरेश आरोपी था। इसी रंजिश के चलते यह खूनी वारदात हुई।

मृतक की पत्नी सुबीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अगस्त की रात उनके पति घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी दुष्यंत उर्फ देवा अपने मामा देवेंद्र तथा अन्य स्वजनों के साथ वहां पहुंचा और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि दुष्यंत और देवेंद्र ने सुरेश पर गोली चलाई और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश को परिजन और पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के कुछ ही देर बाद दुष्यंत देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस लेकर कैंप थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मां की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने पड़ोसी की गोली और चाकू मारकर हत्या की, हथियार सहित थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू- पलवल के कैंप थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मुख्य आरोपी हथियार सहित थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में रोष, राजवंत कौर ने की  सार्वजनिक माफी की मांग

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी राजनीतिक शैली, जनसंपर्क और विकास कार्यों की सराहना किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस बयान को लेकर सिख समुदाय और विभिन्न राजनीतिक संगठनों...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

Summer express/अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर...

चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, NHPC CSR से ₹75 लाख स्वीकृत

₹50 लाख की अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपी मशीन और ₹25 लाख से जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन होंगे Summer express/शिमला-:भाजपा राज्यसभा सांसद एवं ऊर्जा संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हर्ष महाजन ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने के लिए एनएचपीसी चमेरा-II पावर स्टेशन ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR)...

पंचायत से संसद तक महिला नेतृत्व की आवाज बनीं लता देवी, दिल्ली कॉन्क्लेव में रखे विचार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान लता देवी ने नई दिल्ली में आयोजित महिला लीडरशिप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर हमीरपुर जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। 14 अगस्त को कमला देवी कॉम्प्लेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इस कॉन्क्लेव में लता देवी ने ‘पंचायत से संसद तक’ विषय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.